हरियाणा में कैंसर पीड़ित युवक के साथ पुलिस थाने में कुकर्म ! विभाग ने दो ASI और होमगार्ड को किया सस्पेंड

 | 
हरियाणा में कैंसर पीड़ित युवक के साथ पुलिस थाने में कुकर्म ! विभाग ने दो ASI और होमगार्ड को किया सस्पेंड

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में लाडवा थाने में कैंसर पीड़ित युवक के साथ मारपीट करने और कुकर्म करने के आरोप में दो ASI और एक होमगार्ड को पुलिस विभाग ने सस्पेडं कर दिया है। जानकारी के अनुसार सस्पेंड किये गए ASI का नाम संजीव कुमार और राजेंद्र कुमार है वहीं होमगार्ड सुमित को भी सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में तीनों के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है।

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित शख्स निजी बैंक में कार्यरत है और रात के समय घर जा रहा था तभी नाके पर होमगार्ड ने उसे रोक लिया। इसके बाद उसके चेहरे कपड़ा हटाया और बदतमीजी की। इसके बाद पीड़ित शख्स ने बताया कि उसकी बाईं टांग में बोन कैंसर है और वह कीमोथेरेपी करा रहा है। हाल ही में हुई कीमोथेरेपी के कारण उसके शरीर के बाल झड़ चुके हैं। 17 जून की रात वह बैंक की ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। तभी पूरा विवाद हुआ।

जानकारी के अनुसार शिकायत में युवक ने बताया कि पुलिसकर्मी ने शराब पी रखी थी और उसे डायल 112 की गाड़ी में उसे उठाकर लाडवा थाने में ले गए। इस दौरान उसकी बाइक भी इंपाउंड कर दी। पीड़ित ने बताया कि थाने में ले जाने के बाद 4 नंबर कमरे में उसके कपड़े उतरवा लिया और उसके साथ मारपीट की।

पीड़ित युवक ने बताया कि कीमोथेरेपी के कारण उसकी टांगों के बाल झड़ चुके थे। इसी वजह से पुलिसकर्मियों ने कहा कि इसकी टांगे तो लड़कियों के जैसी है, जिसके बाद उसके साथ कुकर्म किया और परिजनों को बुलाकर उसे थाने से छोड़ दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित को अगले दिन ब्लीडिंग होने लगी जिसके बाद कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उसकी तबियत बिगड़ती चली गई तो पुलिसकर्मियों पर शिकंजा कस गया।

SP चंद्र मोहन ने बताया कि आरोपी पुलिस कर्मी ASI संजीव कुमार, ASI राजेंद्र कुमार और होमगार्ड सुमित को सस्पेंड कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला भी दर्ज किया गया। साथ ही कुकर्म करने के मामले की जांच के लिए SIT गठित की गई है। उसकी जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News