हरियाणा में ITI अप्रेंटिस के लिए आए युवक ने थाने से उड़ा दिए लाखों के हथियार ! ASI सस्पेंड, जाने पूरा मामला ?
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के फरीदाबाद में थाने के मालखाने से चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सेक्टर 8 थाने में पुलिस की सुरक्षा में रखे गए 32 हथियार चोरी हो गए है और चोरी हुए हथियारों में विदेशी हथियार भी शामिल हैं, जिनकी कीमत 12 लाख रुपए तक बताई जा रही है।
मामले की जांच हुई तो जानकारी के अनुसार पता चला कि थाने में ITI के जरिए अप्रेंटिस पर आए एक युवक ने ये सारे हथियार उड़ा दिए और राजस्थान, नोएडा सहित दिल्ली-NCR में बेच दिए। मामले का पता चलते ही पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार गुप्ता ने टीमें दौड़ाई और सभी हथियार बरामद कर लिए गए। Haryana News
मिली जानकारी के मुताबिक मामले में तुरंत मालखाना इंचार्ज ASI बिजेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया। उनके खिलाफ थाने में ही FIR भी दर्ज कराई गई है।
जाने पूरा मामला....
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रूटीन जांच के दौरान पुलिस हथियारों की संख्या में गड़बड़ मिली थी। पहली जांच में केवल 13 हथियारों के गायब होने का पता चला था। मगर, जब गहन जांच की गई तो उसमें ये संख्या 32 तक पहुंच गई। Haryana News
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जो हथियार मालखाने से गायब हुए हैं, उनमें कई विदेशी हथियार भी शामिल है। आंशका जताई जा रही है कि इन हथियारों को राजस्थान, नोएडा सहित दिल्ली-एनसीआर में बेचा गया है। हालांकि पुलिस की तरफ से कोई बयान जारी नही किया गया है। Haryana News
फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि ये करीब 2 महीने पुराना मामला है। पुलिस इस केस में 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बताया कि एक युवक ITI के जरिए अप्रेंटिस पर आया था। Haryana News उसने एक-एक करके हथियारों को चोरी किया और अपने जानकारों के माध्यम से बेच दिया। पुलिस सारे हथियार बरामद कर चुकी है।
