चंडीगढ़ की PU में PhD स्कॉलर युवती की मौत, गर्ल्स हॉस्टल से जाते अचानक लगा करंट
Udaipur Times, Chandigarh News : चंडीगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज मंगलवार सुबह चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में PhD स्कॉलर युवती की करंट लगने से मौत होने काअ मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार वह गर्ल्स हॉस्टल से अपने विभाग में पढ़ाई के लिए जा रही थी। इसी दौरान वह अचानक कच्चे रास्ते पर नीचे गिर पड़ी।
जानकारी के अनुसार जब तक वह युवती को अस्पताल ले जाया गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक ज्योति (28) युवती हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली थी। वह गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। शुरूआती जांच में इसे करंट लगने से मौत माना जा रहा है। हालांकि अभी जांच की जा रही है। Chandigarh News
वहीं छात्रा के परिवार को सूचित कर दिया गया है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना को लेकर एक स्टूडेंट ने कहा जानिए---
मिली जानकारी के अनुसार नार्थ कैंपस व साउथ कैंपस के बाहर पानी खड़ा हो जाता है। इसी एरिया में गर्ल्स हास्टल हैं। वहां पर इलेक्ट्रिक पोल से शॉट हो गया। इस वजह से करंट आ गया। जैसे ही ज्योति वहां से गुजरने लगी तो उसे करंट लग गया। Chandigarh News
वहीं इस घटना से गुस्साए स्टूडेंट ने PU के वाइस चांसलर के घर का घेराव कर दिया है। स्टूडेंट्स गेट फांदकर अंदर घुसे। माहौल तनावपूर्ण देखते हुए यहां चंडीगढ़ पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं।
कच्चे रास्ते पर अचानक गिर पड़ी छात्रा
यूनिवर्सिटी प्रशासन के मुताबिक, मृतक युवती पंजाब यूनिवर्सिटी में माइक्रोबायोलॉजी विभाग की PhD स्कॉलर थी। Chandigarh News आज मंगलवार सुबह वह गर्ल्स हॉस्टल-10 से माइक्रोबायोलॉजी विभाग जा रही थीं।
