आधार कार्ड जागरूकता रैली

आधार कार्ड बनवाने और उसके लिए लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए आज यूथ कांग्रेस द्वारा जागरूकता रैली गई। रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-6 से सविना तक के मुख्य मार्गों पर पदयात्रा कर लोगों को आधार कार्ड की मूलभूत आवश्यकताओं को समझाया। पदयात्रा में शामिल सभी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों को आधार कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया।

 | 

जानकारी है की पिछले दिनों 22 दिसम्बर को यूथ कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष विवेक कटारा द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में आधार कार्ड बनवाने व इसके लिए लोगों को जागरूक करने के लिए उदयपुर से पदयात्रा शुरू की गई थी। यह पदयात्रा उदयपुर से आसपुर, खेरवाडा, दरियावद, सलुम्बर व गोगुन्दा के मार्गों से गुजरती हुई आज उदयपुर पहुंची।

आज आयोजित इस रैली में ग्रामीण विधायक सज्जन कटारा, वार्ड पार्षद राजकुमारी मेनारिया व यूथ कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष विवेक कटारा शामिल हुए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News