आधार कार्ड बना जी का जंजाल
सरकार ने जब से आधार कार्ड बनवाना अनिवार्य कर दिया है, तभी से बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी को लम्बी कतारो
सरकार ने जब से आधार कार्ड बनवाना अनिवार्य कर दिया है, तभी से बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी को लम्बी कतारों में खड़ा रहकर परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है।
कुछ ऐसा ही दृश्य आज बडगाँव कार्यालय पर नजर आया, जहाँ लोग सुबह से अपने आधार कार्ड बनवाने के लिए लम्बी कतारों में खड़े नजर नजर आए। इन लोगों में महिलाएं, बच्चे व बुजुर्गो को भी अपने नम्बर का इंतजार करना पड़ रहा था। आधार कार्ड बनाने के लिए सेंटर पर 5 मशीने लगाई हुई हैं, परन्तु सभी लोगो की लाईन एक होने के कारण लोगों को लम्बे समय तक इंतजार करना पड़ा।
कार्ड बना रहे मशीन ऑपरेटर सुनेंद्र सुथार बताया कि प्रतिदिन 250 से 300 कार्ड बनाए जा रहें हैं। सुनेंद्र ने बताया कि उन्हें एक ही कमरा उपलब्ध करवाया गया है और उस कमरे में 5 मशीने लगा रखी हैं, कमरे में भीड़ नहीं हो इस कारण लोगों को एक लाईन में बुलाना पड़ रहा है।
