गैस कनेक्शनधारियों के लिये आधार कार्ड शिविर

उदयपुर जिले के केश गैस सब्सिडी योजना में शुमार किया गया है जो आधार कार्ड पर आधारित होगी। जिन गैस कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं द्वारा आधारकार्ड हेतु पंजीयन नहीं करवाया गया है उनके आधारकार्ड बनाने हेतु भण्डारी दर्शक मण्डप उदयपुर(गांधी ग्राउण्ड) में 5 मशीन लगाई गई है।

 | 

उदयपुर जिले को कैश गैस सब्सिडी योजना में शुमार किया गया है, जो आधार कार्ड पर आधारित होगी। जिन गैस कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं द्वारा आधारकार्ड हेतु पंजीयन नहीं करवाया गया है उनके आधारकार्ड बनाने हेतु भण्डारी दर्शक मण्डप उदयपुर(गांधी ग्राउण्ड) में 5 मशीन लगाई गई हैं।

जिला रसद अधिकारी एम.एल.चौहान ने बताया कि गैस कनेक्शनधारी उपभोक्ता अपनी गैस डायरी एवं फोटोयुक्त आईडी के साथ उक्त स्थान पर पहुंच कर अपने आधारकार्ड हेतु पंजीयन करा सकते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News