नि:शुल्क भोजन के साथ आधार कार्ड भी बनाये जायेंगे

विश्व प्रसिद्ध उदयपुर शहर को भिक्षावृति से मुक्त करने के लिए जिला कलक्टर ने एक नई पहल की है। सूचना केन्द्र में मंगलवार को लगने वाले शिविर में जिले के भिक्षावृति में लगे लोग उपस्थित होकर जहॉ अपने जीवन को संवारने के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे और मौके पर ही आधार कार्ड भी बनवा सकेंगे।

 | 

जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहित विभिन्न विभागों के तत्वाधान में आयोजित हो रहे शिविर में भिक्षावृति में लगे लोगों को नि:शुल्क भोजन भी उपलब्ध कराया जायेगा।

जिला कलक्टर आशुतोष पेडणेकर ने बताया कि नगर निगम द्वारा भरवाये गये पेंशन आवेदन पत्रों की मौके पर ही स्वीकृति जारी कर लाभान्वित किया जायेगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग शिविर में याचकों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा व उपचार की व्यवस्था करेगा। रसद विभाग खाद्य सामग्री योजनान्तर्गत लाभान्वित करने की व्यवस्था करेगा।

शिक्षा विभाग सर्व शिक्षा अभियान से बच्चों को जोडेगा। नगर निगम उद्यान विभाग इन्हे रोजगार उपलब्ध कराने व बागवानी कार्य संबंधी प्रशिक्षण देने की व्यवस्था करेंगे।

उन्होंने बताया कि बाल संरक्षण योजनान्तर्गत बच्चों को किशोर गृह में उचित पुनर्वास आदि सुविधओं से लाभान्वित किया जाएगा। शिविर में रोडवेज पास जारी करने किये जाएंगे । शिविर में विकलांग भिखारियों के लिए कृत्रिम अंग/उपकरण की व्यवस्था महावीर विकलांग सहायता समिति करेगी। शिविर के अन्तर्गत विभिन्न विभागों के काउण्टर लगाये जायेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News