Aaj Ka Mousam : देश के 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट ! देखें IMD की नई वेदर रिपोर्ट
Aaj Ka Mousam 05 June 2026, आज का मौसम, आज 05 जून को कैसा रहेगा मौसम : देशभर में आज मौसम का मिजाज फिर से बिगड़ने वाला है। आज मौसम वैज्ञानिकों की नई मौसम रिपोर्ट के अनुसार देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की भीषण गर्मी के बीच देशभर में आज एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है, जिसे कुछ जगहों पर बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है।
आज 05 जून को हरियाणा राजस्थान यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के कई राज्यों में तापमान सामान्य हो गया है। मौसम विभाग ने आज नई रिपोर्ट जारी करते हुए कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। Aaj Ka Mousam 05 June
आइए जानते है आज 05 जून को देशभर में मौसम कैसा रहेगा....
IMD के मॉनसून ने केरल में दस्तक दे दी है। IMD ने आज यानी शुक्रवार, 5 जून को देश के करीब 19 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने कहा है कि देश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी आने की संभावना है। IMD के मुताबिक, इस दौरान बारिश के साथ तेज हवा चलने वाली है। Aaj Ka Mousam
आंधी और बारिश
IMD ने कहा है कि शुक्रवार यानी 5 जून को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज मौसम बादलों से घिरा रहेगा। IMD ने कहा है कि दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक और 40-50 किमी/घंटा (झोंकों में 60 किमी/घंटा तक) की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। Aaj Ka Mousam
बारिश की चेतावनी?
मॉनसून के सक्रिय होने के कारण केरल, कर्नाटक और पूर्वोत्तर भारत में अगले 5-7 दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। IMD ने भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, विशेष रूप से 5 जून को उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भारी वर्षा और असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। Aaj Ka Mousam
कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर-पश्चिम भारत के पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज छिटपुट स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकता है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। Aaj Ka Mousam
उमस का अनुमान
IMD के मुताबिक, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में 5 जून को गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है। विभाग ने ये भी कहा है कि बिहार में फिर से लू (Heatwave) की स्थिति 6 जून से शुरू होने वाली है। Aaj Ka Mousam 9 जून तक केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप और बंगाल की खाड़ी के कुछ इलाकों में समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी है।
