Aaj Ka Mousam : हरियाणा-राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट ! देखें मौसम पूर्वानुमान

 | 
 हरियाणा-राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट ! देखें मौसम पूर्वानुमान

Aaj Ka Mausam,  आज का मौसम, आज 29 जून का मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में आज एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है, जिसे कुछ जगहों पर बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। 

मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। Aaj Ka Mousam

आज 29 जून सोमवार को देशभर में मौसम कैसा रहेगा...

देश के अधिकांश हिस्सों में आज 29 जून को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सक्रिय रहेगा। IMD के अनुसार पूर्वोत्तर, पूर्वी भारत, मध्य भारत और पश्चिमी तट के कई राज्यों में हल्की से मध्यम होगी। कई स्थानों पर भारी बारिश होगी।

मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 60 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की है। Aaj Ka Mausam

आज उत्तराखंड में भारी बारिश की शुरुआत होने के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश व राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक और तेज हवाएं चलेगी। मध्य भारत में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में बारिश होगी । पश्चिम मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलेगी। Aaj Ka Mausam

बारिश का अनुमान

बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश होगी । पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई स्थानों पर भारी होगी। बिहार और ओडिशा में भी भारी बारिश का अलर्ट है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश होगी । अरुणाचल प्रदेश और असम-मेघालय के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश होगी। Aaj Ka Mausam

दक्षिण और पश्चिम भारत में भी मॉनसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात, तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में बारिश होगी। 

कोंकण-गोवा में भारी बारिश की संभावना है, जबकि मध्य महाराष्ट्र में भी कई स्थानों पर तेज बारिश होगी। केरल, तटीय कर्नाटक और तेलंगाना में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेगी। Aaj Ka Mausam

जोर पकड़ेगी बारिश

राजस्थान के कुछ भागों में मौसम विभाग के अनुसार बारिश होगी। जुलाई के पहले सप्ताह में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर व कोटा उदयपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रविवार सुबह तक के 24 घंटों के दौरान राज्य में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई। Aaj Ka Mausam

बारिश को लेकर चेतावनी

अरुणाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने भारी बारिश और आंधी-तूफान को देखते हुए निचले सुबनसिरी, लेपाराडा, निचले सियांग, पापुम पारे और पूर्वी सियांग जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। 28 से 29 जून के दौरान इन क्षेत्रों में तेज बारिश, बिजली गिरने और आंधी आएगी। पश्चिमी कामेंग, पाक्के-केसांग, पूर्वी कामेंग, कामले और लोअर दिबांग वैली समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।  Aaj Ka Mausam

अगले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर 200 मिमी से अधिक बारिश होगी । प्रशासन ने अधिकारियों को सतर्क रहने और लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News