Aaj Ka Mousam : हरियाणा-राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट ! देखें मौसम पूर्वानुमान

 | 
Aaj Ka Mousam : हरियाणा-राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट ! देखें मौसम पूर्वानुमान

Aaj Ka Mausam 6 July 2026, आज का  मौसम, आज 6 जुलाई का मौसम : देशभर में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में आज एक बार फिर से मौसम करवट लेने की संभावना बन गई है जिससे आज तेज बारिश होगी और ओलावृष्टि होने वाली है। 

मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। Aaj Ka Mausam

आज 6 जुलाई सोमवार को मौसम कैसा रहेगा...

IMD के अनुसार भारत के दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश के अनेक इलाकों में बारिश होगी। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। Aaj Ka Mausam

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को दिनभर बादल छा सकते हैं। मध्य और पूर्वी भारत में मौसम अधिक प्रभावशाली रहेगा। छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट है। ओडिशा में भी कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश और विदर्भ में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

भारी बारिश का अलर्ट

IMD ने बिहार में सोमवार को बारिश के दौरान बिजली गिर सकती है। गोवा, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी कई स्थानों पर बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश हो सकती है। Aaj Ka Mausam

कैसा रहेगा मौसम

झारखंड में IMD ने 6-9 जुलाई तक सभी 24 जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र ने कहा, 'राज्य में बादल छाए रहने और अधिकांश हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है, जबकि कुछ सुदूर स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। Aaj Ka Mausam

IMD ने मुंबई के लिए रेड अलर्ट है और आगे भी लगातार बारिश व कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News