Aaj Ka Mousam : हरियाणा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट ! देखें नया पूर्वानुमान

 | 
Aaj Ka Mousam : हरियाणा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट ! देखें नया पूर्वानुमान

Aaj Ka Mausam 9 July 2026, आज का  मौसम, आज 9 जुलाई का मौसम : आज 9 जुलाई को देशभर में मौसम का मिजाज कई राज्यों में बिगड़ने वाला है। देशभर में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की आज मौसम बदलने से कई राज्यों में तेज बारिश होगी और ओलावृष्टि होने वाली है।

मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में बारिश और कई राज्यों में लू चलने वाली है। Aaj Ka Mausam

आज 9 जुलाई गुरुवार को मौसम कैसा रहेगा...

मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर अरब सागर, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इसके साथ ही अगले दो दिनों में मानसून पूरे देश को कवर कर लेगा।

उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश से लगे क्षेत्रों पर बना सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र (Well Marked Low Pressure Area) अब उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश पर स्थित है। Aaj Ka Mausam

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 9.6 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। यह सिस्टम 8 जुलाई की शाम तक अगले 12 घंटों में कमजोर पड़ने की संभावना है।

मानसूनी ट्रफ (Monsoon Trough) समुद्र तल पर अब दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से बांग्लादेश तक फैली हुई है और यह सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र, उत्तर छत्तीसगढ़, झारखंड तथा गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल से होकर गुजर रही है। Aaj Ka Mausam

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्व अरब सागर से बांग्लादेश तक एक ट्रफ बनी हुई है, जो सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र, उत्तर छत्तीसगढ़, झारखंड और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल से होकर गुजर रही है। यह ट्रफ समुद्र तल से 0.9 से 7.6 किमी की ऊंचाई तक फैली हुई है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक  ऑफशोर ट्रफ समुद्र तल पर दक्षिण गुजरात तट से केरल तट तक बनी हुई है। Aaj Ka Mausam

पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में ट्रफ के रूप में सक्रिय है। इसकी धुरी 72° पूर्वी देशांतर के आसपास 30° उत्तरी अक्षांश के उत्तर में लगभग 5.8 किमी की ऊंचाई पर स्थित है।

आज का मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिमी मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम तथा पूर्वोत्तर भारत के अलग-अलग इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। Aaj Ka Mausam

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, उत्तर प्रदेश, मराठवाड़ा, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों तथा हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। Aaj Ka Mausam

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, सौराष्ट्र एवं कच्छ तथा पश्चिमी पंजाब में हल्की बारिश की संभावना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News