Aaj Ka Mousam : राजस्थान-हरियाणा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट ! देखें मौसम पूर्वानुमान
Aaj Ka Mousam 30 August 2026, आज का मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज आज पूरी तरह से बदला हुआ रहने वाला है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में आज एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है, जिसे कुछ जगहों पर बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है।
मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। Aaj Ka Mousam 30 August
चलिए जानते है आज 30 अगस्त रविवार को देशभर में मौसम कैसा रहेगा...
IMD के अनुसार, 30 अगस्त को देश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने वाली है। यूपी में कई स्थानों पर बरसात की संभावना है और कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने UP में 30 अगस्त से 4 सितंबर तक भारी बारिश होगी।
बिहार में 30 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। राज्य में 4 सितंबर तक गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं का दौर रह सकता है। Aaj Ka Mousam
झारखंड में रविवार को बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश, जबकि ओडिशा में बेहद भारी बारिश का खतरा है। मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से और छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ भारी बारिश हो सकती है। गोवा में भारी बारिश होगी। गुजरात और मराठवाड़ा में छिटपुट वर्षा का अनुमान है।
दिल्ली में तेज बारिश की संभावना नहीं है, इसलिए लोगों को आने वाले दिनों में मुख्य रूप से गर्म और उमस भरे मौसम का सामना करना पड़ सकता है। Aaj Ka Mousam
राजस्थान में मॉनसून कमजोर पड़ने के कारण आने वाले हफ्ते में ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां कमजोर रहेंगी। 3-4 सितंबर से मौसम में बदलाव आने के संकेत हैं
झारखंड में आने वाले दिनों में बारिश का दौर तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 5 सितंबर तक अच्छी बारिश होने की उम्मीद है और कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। Aaj Ka Mousam
छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में मॉनसून सक्रिय रहने से बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा रहेगी।