Aaj Ka Mousam : देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट ! देखें मौसम पूर्वानुमान
Udaipur Times, Aaj Ka Mousam 4 October 2026, आज का मौसम, आज कैसा रहेगा मौसम : देशभर में मौसम का रुख आज 4 अक्तूबर रविवार को फिर से बदलने वाला है। आज देशभर में विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में एक बार फिर से मौसम करवट लेगा जिससे कुछ जगहों पर बारिश होने वाली है।
मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। Aaj Ka Mousam 4 October
आज 4 अक्टूबर रविवार को मौसम...
IMD के मुताबिक, 4 अक्टूबर को देश के 13 राज्यों में कहीं छिटपुट तो कहीं तेज बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल शामिल हैं। केरल और तमिलनाडु में कुछ जगह भारी बारिश भी हो सकती है। Aaj Ka Mousam
तमिलनाडु में गरज-चमक के साथ हवा की रफ्तार तेज हो सकती है और केरल, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भी तेज हवाएं चल सकती है।
उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर को बारिश की नहीं है। IMD के पूर्वानुमान में पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश दोनों हिस्सों में इस दिन मौसम सूखा रह सकता है। Aaj Ka Mousam
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक अलग-अलग जगहों पर बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 6 और 7 अक्टूबर को छिटपुट बारिश हो सकती है।
बिहार में रविवार को मौसम सूखा रहने वाला है। IMD के सात दिन के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में अलग-अलग जगहों पर बारिश होने का अनुमान है। 7 और 8 अक्टूबर को कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। Aaj Ka Mousam
दिल्ली में IMD के मुताबिक, बारिश का अनुमान नहीं है, इसलिए दिल्ली-एनसीआर में 4 अक्टूबर को मौसम साफ और शुष्क रहने की उम्मीद है।
हिमाचल प्रदेश में रविवार को बारिश की संभावना नहीं है। IMD के मुताबिक, राज्य में 5 से 9 अक्टूबर के बीच अलग-अलग जगहों पर बारिश हो सकती है। 4 अक्टूबर को हिमाचल में मौसम अपेक्षाकृत शांत रहेगा। Aaj Ka Mousam
राजस्थान में 4 अक्टूबर को मौसम सूखा रहने का अनुमान है। IMD के सात दिन के पूर्वानुमान में कोई बारिश नहीं दिखाई गई है। आगे भी राजस्थान के इन दोनों हिस्सों में 4 से 9 अक्टूबर तक बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। Aaj Ka Mousam
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी रविवार को बारिश नहीं है। IMD के मुताबिक 6 से 8 अक्टूबर के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में अलग-अलग जगहों पर बारिश हो सकती है।