Aaj Ka Mousam : देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट ! देखें मौसम पूर्वानुमान
Aaj Ka Mousam 8 November 2026, आज का मौसम : देशभर में मौसम का रुख आज 8 नवंबर रविवार को फिर से बदलने वाला है। आज देशभर में विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में एक बार फिर से मौसम करवट लेगा जिससे कुछ जगहों पर बारिश होने वाली है।
मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। Aaj Ka Mousam
आज 8 नवंबर रविवार को मौसम...
IMD की प्रेस रिलीज के मुताबिक, 8 नवंबर को 5 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश हो सकती है। इनमें तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के साथ पुडुचेरी और लक्षद्वीप शामिल हैं। केरल और लक्षद्वीप में कई जगहों पर बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट है। Aaj Ka Mousam
केरल और माहे में भी भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, लक्षद्वीप और तटीय आंध्र प्रदेश में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। कर्नाटक के दक्षिणी अंदरूनी हिस्से में भी बारिश हो सकती है, जबकि उत्तराखंड में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
उत्तर प्रदेश में 8 नवंबर को बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश दोनों ही क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने हो सकती है। प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश या गरज-चमक को लेकर चेतावनी जारी नहीं की गई है। ऐसे में रविवार को लोगों को बारिश से राहत मिलेगी। Aaj Ka Mousam
बिहार में भी रविवार को मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने राज्य में इस दिन बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है। न ही गरज-चमक या तेज हवाओं को लेकर कोई चेतावनी जारी की गई है। IMD के मुताबिक, 11 नवंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने हो सकती है।
दिल्ली में 8 नवंबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है, लेकिन सुबह के समय ज्यादातर जगहों पर हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह के समय उत्तर-पूर्व दिशा से हवा चलेगी, जिसकी रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। Aaj Ka Mousam
राजस्थान में 8 नवंबर को मौसम शुष्क रहने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है। अगले कुछ दिनों के पूर्वानुमान में राज्य में न तो भारी बारिश का अलर्ट है और न ही आंधी या गरज-चमक को लेकर कोई चेतावनी जारी की गई है। Aaj Ka Mousam
हिमाचल प्रदेश में रविवार को बारिश या बर्फबारी का कोई अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में 8 और 9 नवंबर को मौसम शुष्क रह सकता है। इसके बाद 10 से 13 नवंबर के बीच कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने हो सकती है। 12 और 13 नवंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। Aaj Ka Mousam
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी 8 नवंबर को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दिन बारिश या बर्फबारी का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि, 10 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ी इलाकों में मौसम बदल सकता है। 10 नवंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और आसपास के क्षेत्रों में कुछ जगहों पर बारिश या बर्फबारी हो सकती है।