Aaj Ka Mousam : देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट ! देखें मौसम पूर्वानुमान
Aaj Ka Mousam 11 November 2026, आज का मौसम : देशभर में मौसम का रुख आज 11 नवंबर बुधवार को फिर से बदलेगा। विशेषज्ञों की रिपोर्ट के अनुसार आज विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की एक बार फिर से मौसम करवट लेगा जिससे कुछ जगहों पर बारिश होगी तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहेगा।
मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका है। Aaj Ka Mousam
आज 11 नवंबर बुधवार को मौसम...
11 नवंबर को देश के करीब 14 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बारिश, गरज-चमक या बिजली गिर सकती है। दक्षिण भारत में तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश का अलर्ट है। यहां कुछ जगहों पर तेज हवा चल सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में बारिश हो सकती है। अंडमान-निकोबार में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है।
उत्तर प्रदेश में बुधवार को मौसम शुष्क रह सकता है। IMD के मुताबिक, राज्य के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इस दिन प्रदेश के लिए किसी खास बारिश या आंधी का अलर्ट जारी नहीं किया है। Aaj Ka Mousam
बिहार में 11 नवंबर को कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने राज्य में छिटपुट बारिश का अनुमान जताया है। यह बारिश पूरे प्रदेश में नहीं होगी, बल्कि कुछ इलाकों तक सीमित रह सकती है। बिहार के लिए इस दिन भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
दिल्ली में बुधवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। सुबह के समय ज्यादातर जगहों पर हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। Aaj Ka Mousam
राजस्थान में 11 नवंबर को बारिश की कोई खास संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान, दोनों ही हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। राज्य में फिलहाल किसी तरह की बड़ी मौसमी गतिविधि के संकेत नहीं हैं। IMD के मुताबिक, पश्चिम और मध्य भारत में अगले एक सप्ताह के दौरान कोई खास मौसमी बदलाव होने हो सकती है।
हिमाचल प्रदेश में बुधवार को कुछ जगहों पर बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य में 10 से 16 नवंबर तक अलग-अलग जगहों पर हल्की से छिटपुट बारिश का अनुमान जताया है। 11 नवंबर को भी इसका असर देखने को मिल सकता है। हालांकि, इस दिन तेज बारिश को लेकर कोई खास चेतावनी नहीं दी गई है। Aaj Ka Mousam
जम्मू-कश्मीर में 11 नवंबर को बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कुछ जगहों पर हल्की से छिटपुट बारिश या बर्फबारी का अनुमान जताया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है।