Aaj Ka Mousam : दिल्ली-हरियाणा समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम ! देखें नया पूर्वानुमान
Aaj Ka Mousam 25 June 2026, आज का मौसम, आज 25 जून को कैसा रहेगा मौसम : आज 25 जून को देशभर में मौसम का मिजाज कर्नाटक और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में फिर से बिगड़ने वाला है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की आज मौसम बदलने से कई राज्यों में तेज बारिश होगी और ओलावृष्टि होने वाली है।
मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में बारिश और कई राज्यों में लू चलने वाली है। Aaj Ka Mousam
आज 25 जून गुरुवार को मौसम कैसा रहेगा....
आज से मुंबई में मानसून की दस्तक के बाद झमाझम बारिश हो रही है। कर्नाटक और महाराष्ट्र के साथ-साथ अब आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी बादल बरस रहे हैं। उत्तर पूर्वी राज्यों में पहले से ही अच्छी बारिश जारी है। लेकिन पूर्वी भारत में मानसून अभी आगे नहीं बढ़ पा रहा है।
28 या 29 जून को गंगीय पश्चिम बंगाल और उसे सटी बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है, जिसके प्रभाव से मानसून तेजी से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की तरफ आगे बढ़ेगा। Aaj Ka Mousam
गुजरात सहित राजस्थान के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। लेकिन उत्तरी राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में कहीं-कहीं धूल भरी आँधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
वहीं, पहाड़ों पर भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। फिलहाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन कहीं-कहीं हल्की बारिश से इनकार नहीं किया जा सकता है। Aaj Ka Mousam
मुंबई और मुंबई उपनगर (महाराष्ट्र) के लिए मौसम अलर्ट
मुंबई और मुंबई उपनगर के कई इलाकों में रुक-रुक कर मध्यम से भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
कुछ स्थानों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। Aaj Ka Mousam
लोगों को सावधानी बरतने और आवश्यक होने पर ही बाहर निआजने की सलाह दी जाती है।
अब महाराष्ट्र के तट पर झमाझम बारिश की संभावना है, मुंबई में भी बादल अगले कई दिनों तक जमके बरसेंगे। पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। पहाड़ों पर हल्की बारिश होगी।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी धूल भरी आंधी के साथ बादलों की गरज-चमक हो सकती है। गुजरात के साथ राजस्थान के पश्चिमी और दक्षिणी जिले लगभग शुष्क बने रहेंगे। Aaj Ka Mousam
बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उड़ीसा में भी बारिश बहुत कम रहेगी। वहीं, कर्नाटक में तेज बारिश होगी लेकिन केरल और तमिलनाडु में बारिश कुछ कम हो सकती है।
