Aaj Ka Mousam : राजस्थान-हरियाणा समेत देशभर में आज से नौतपा शुरू, देखें अब किन राज्यों में बारिश का अलर्ट !

 | 

Aaj Ka Mousam 25 May 2026, आज का मौसम, आज 25 मई को कैसा रहेगा मौसम : आज से देशभर में 9 दिन का नौतपा शुरू हो गया है। नौतपा आज 25 मई से शुरू होकर पूरे 9 दिन यानि 2 जून तक रहने वाला है। अब 9 दिन भीषण गर्मी पड़ने वाली है। देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में आज एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है, जिसे कुछ जगहों पर बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। 

पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के कई राज्यों में तापमान में काफी गिरावट आई है। अब धीरे-धीरे फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। Aaj Ka Mousam 25 May

चलिए जानते है आज 25 मई सोमवार को देशभर में मौसम कैसा रहेगा....

दिल्ली से लेकर राजस्थान और मध्य प्रदेश तक लोग भीषण लू से परेशान हैं, जबकि दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है।देश के कई हिस्सों में हीटवेव और आंधी-तूफान दोनों का असर एक साथ देखने को मिल रहा है। Aaj Ka Mousam 25 May

दिल्ली-NCR का मौसम

मौसम विभाग ने 28 मई तक लू का अलर्ट जारी किया है। हालांकि बीच-बीच में तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है, लेकिन इससे गर्मी से ज्यादा राहत मिलने लें और बढ़ा सकते हैं। Aaj Ka Mousam 25 May

यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश में लू चलने का अलर्ट जारी है, तो दूसरी तरफ कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना भी जताई गई है। मेरठ, शामली, बुलंदशहर और सहारनपुर समेत कई इलाकों में तेज हवाएं और बारिश हो सकती है। वहीं लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, नोएडा और झांसी जैसे शहरों में गर्मी के साथ धूलभरी हवाएं और कहीं-कहीं बारिश देखने को मिल सकती है। Aaj Ka Mousam 25 May

बिहार का मौसम

बिहार में अगले कुछ दिनों तक मौसम पटना, गया, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, भागलपुर और दरभंगा समेत कई जिलों में आंधी-बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 25 और 26 मई को कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। 

राजस्थान का मौसम

राजस्थान में गर्मी का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि 28 और 29 मई के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ कुछ राहत ला सकता है। Aaj Ka Mousam 25 May

मध्य प्रदेश और झारखंड का मौसम

मध्य प्रदेश में अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। कई जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं झारखंड में गढ़वा, पलामू और चतरा जिलों में लू का अलर्ट है। इ

हिमाचल का मौसम

हिमाचल प्रदेश के ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिलों में 26 और 27 मई के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। Aaj Ka Mousam 25 May

पंजाब-हरियाणा का मौसम

पंजाब और हरियाणा में भी तेज गर्मी का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक 25 मई को असम और मेघालय में तेज बारिश, आंधी और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।अरुणाचल प्रदेश में 26 मई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 25 मई और फिर 29-30 मई के दौरान तेज बारिश और तूफानी मौसम देखने को मिल सकता है। Aaj Ka Mousam 25 May

मानसून 

25 और 26 मई को तमिलनाडु के कई हिस्सों में मानसून के आने की दस्तक से भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। Aaj Ka Mousam 25 May मौसम विभाग ने नीलगिरि, इरोड, सलेम, धर्मपुरी, कृष्णागिरी, तिरुपत्तूर, वेल्लोर, तिरुवनमलाई, कल्लाकुरिची और नमक्कल सहित 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News