Aaj Ka Mousam : हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट ! देखें आज का पूर्वानुमान

 | 
हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट ! देखें आज का पूर्वानुमान

Aaj Ka Mousam 13 September 2026, आज 13 सितंबर का मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बिगड़ने वाला है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में आज एक बार फिर से मौसम करवट लेने से कई जगहों पर बारिश होगी तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। 

चलिए जानते है आज 13 सितंबर रविवार को मौसम कैसा रहेगा...

कल यानी 13 सितंबर को देश के कई हिस्सों में मौसम अचानक करवट लेने से तेज बारिश होने वाली हैं। दिल्ली-NCR में 13 सितंबर को मौसम का मिजाज बदलने से कई इलाकों में बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। IMD के मुताबिक राजधानी में बारिश का दौर 16 सितंबर तक जारी रहने की संभावना है। Aaj Ka Mousam

उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में कई हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है। कुछ जगहों पर गरज-चमक वाले बादल भी बनेंगे। Aaj Ka Mousam

बिहार में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पटना, गया, नालंदा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार और दरभंगा जैसे जिलों में मौसम बदल सकता है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। IMD के मुताबिक 16 और 17 सितंबर को बिहार में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। 16 से 18 सितंबर के बीच कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है।

झारखंड में 12 से 18 सितंबर के बीच कई इलाकों में बारिश का दौर बना रह सकता है। रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, देवघर, गिरिडीह, दुमका और पलामू जैसे प्रमुख जिलों में मौसम बदलने की संभावना है। कई जगहों पर गरज-चमक वाले बादल बन सकते हैं। Aaj Ka Mousam

पश्चिम बंगाल में अगले कई दिनों तक बारिश का दौर बना रहेगा। 17 सितंबर तक कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। 16-18 सितंबर को व्यापक बारिश का अनुमान है।

राजस्थान में 13 सितंबर से बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है। IMD के मुताबिक 13 और 14 सितंबर को कोटा और उदयपुर संभाग तथा आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। 13 से 16 सितंबर के बीच कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। Aaj Ka Mousam

मध्य प्रदेश में दक्षिण छत्तीसगढ़ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना है। 13 सितंबर को बारिश और गरज-चमक का असर रह सकता है।

पंजाब के कई जिलों में बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। IMD ने 13 से 17 सितंबर के दौरान पंजाब में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। Aaj Ka Mousam

हरियाणा में 13 से 17 सितंबर के दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है। 16 और 17 सितंबर को दोनों राज्यों में बारिश का दायरा बढ़ सकता है।

उत्तराखंड में 14 सितंबर के दौरान कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। Aaj Ka Mousam

हिमाचल प्रदेश में अचानक बारिश की स्थिति बन सकती है। शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, सिरमौर, सोलन और किन्नौर जैसे जिलों में स्थानीय स्तर पर मौसम बदल सकता है। 

जम्मू-कश्मीर में 15 से 17 सितंबर के दौरान व्यापक बारिश और गरज-चमक हो सकती है। Aaj Ka Mousam

पूर्वोत्तर भारत में भी मानसून सक्रिय रहेगा। अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में भी बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। असम-मेघालय में 12 सितंबर को बहुत भारी बारिश हो सकती है।

आंध्र प्रदेश और यनम में मौसम सबसे ज्यादा सक्रिय रह सकता है। कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। Aaj Ka Mousam

तेलंगाना में भी बारिश और गरज-चमक की स्थिति रहेगी। तमिलनाडु के चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै और तिरुनेलवेली में भी बारिश का दौर रह सकता है। केरल के तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, कोझिकोड और इडुक्की में अगले दिनों में भारी बारिश की संभावना है।

गुजरात में 13 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है। 13-14 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। Aaj Ka Mousam

महाराष्ट्र में बारिश की हो सकती है। 13 सितंबर को मध्य महाराष्ट्र में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News