Aaj Ka Mousam : हरियाणा समेत इन राज्यों में आज बारिश का अलर्ट ! देखें आज कैसा रहेगा मौसम

 | 
हरियाणा समेत इन राज्यों में आज बारिश का अलर्ट ! देखें आज कैसा रहेगा मौसम

Aaj Ka Mousam 20 June 2026, आज का  मौसम, आज 20 जून को कैसा रहेगा मौसम : देशभर में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में आज एक बार फिर से मौसम करवट लेगा जिससे तेज बारिश होगी और ओलावृष्टि होने वाली है। 

मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। Aaj Ka Mousam

आज 20 जून शनिवार को मौसम कैसा रहेगा....

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 11 दिनों से मानसून पश्चिमी तट पर आगे नहीं बढ़ पाया है। पूर्वी भारत में भी मानसून की प्रगति धीमी बनी हुई है। संभावना है कि मानसून 23 या 24 जून के आसपास देश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में फिर से आगे बढ़ेगा। Aaj Ka Mousam

समुद्र तल पर बना मौसमी ट्रफ पंजाब से बिहार तक हरियाणा और उत्तर प्रदेश होते हुए फैला हुआ है।

एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य एवं ऊपरी क्षोभमंडलीय पछुआ हवाओं में ट्रफ के रूप में सक्रिय है। इसका अक्ष समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर 70 डिग्री पूर्व देशांतर के आसपास तथा 28 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में स्थित है। Aaj Ka Mousam

उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

मौसम विभाग द्वारा बताया गया है की गुजरात और उससे सटे दक्षिण-पूर्व राजस्थान के ऊपर समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। Aaj Ka Mousam

एक अन्य ट्रफ दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश से पूर्व-मध्य अरब सागर तक मध्य महाराष्ट्र और कोंकण होते हुए समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर फैला हुआ है।

आज का मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार आंतरिक तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल और असम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। Aaj Ka Mousam

पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

ओडिशा, गुजरात तथा कोंकण एवं गोवा में कहीं-कहीं हल्की बारिश संभव है। Aaj Ka Mousam

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों द्वारा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के कुछ भागों में धूलभरी आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News