Aaj Ka Mousam : हरियाणा-राजस्थान समेत कई राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट ! देखें IMD का नया पूर्वानुमान
Aaj Ka Mousam 28 June 2026, आज का मौसम, आज 28 जून का मौसम : देश में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलने वाला है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में आज एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है, जिसे कुछ जगहों पर बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है।
मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। Aaj Ka Mousam
आज 28 जून रविवार को मौसम कैसा रहेगा...
IMD के अनुसार, 28 जून को देश के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून सक्रिय होने से कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तेलंगाना, गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में रविवार को भारी बारिश होगी।
असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। इन इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं हलने वाली है। Aaj Ka Mousam
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश होगी, लेकिन राज्य के कुछ हिस्सों में गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है। बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी बारिश होने वाली है। Aaj Ka Mousam
कब तक होगी बारिश?
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी, उमस और लू का प्रकोप अगले तीन दिनों तक जारी रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 28 से 30 जून तक प्रदेश के अनेक जिलों में लू और कुछ स्थानों पर भीषण लू का अलर्ट जारी किया गया है। Aaj Ka Mousam
मौसम का हाल
IMD के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में मॉनसूनी गतिविधियां सक्रिय बनी रहेंगी, जिससे कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
