Aaj Ka Mousam : हरियाणा, राजस्थान समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट ! देखें नया पूर्वानुमान

 | 
 हरियाणा, राजस्थान समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट ! देखें नया पूर्वानुमान

Aaj Ka Mausam, Aaj Ka Mousam 26 June 2026, आज का  मौसम, आज 26 जून का मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलने वाला है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में आज एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है, जिसे कुछ जगहों पर बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। 

पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के कई राज्यों में तापमान में काफी गिरावट आई है। अब धीरे-धीरे फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। Aaj Ka Mousam

चलिए जानते है आज 26 जून शुक्रवार को देशभर में मौसम कैसा रहेगा....

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून 24 जून को दक्षिण गुजरात, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में आगे बढ़ गया है।

अगले 2 से 3 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर अरब सागर के कुछ और हिस्सों, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के शेष भागों, झारखंड, बिहार तथा उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। Aaj Ka Mousam

इसके बाद अगले 2 से 3 दिनों में मानसून गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ और भागों में आगे बढ़ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार समुद्र तल पर मौसमी ट्रफ राजस्थान से लेकर गंगीय पश्चिम बंगाल तक फैली हुई है। यह उत्तर मध्य प्रदेश, दक्षिण उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड से होकर गुजर रही है। Aaj Ka Mousam

एक पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों पर समुद्र तल से 3.1 से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई के बीच चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है।
 
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश पर समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। Aaj Ka Mousam

एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पूर्व बांग्लादेश और उससे सटे क्षेत्रों पर समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बंगाल की खाड़ी और उससे लगे तटीय बांग्लादेश पर समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई के बीच एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। Aaj Ka Mousam

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम

कोंकण एवं गोवा तथा तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार केरल, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वोत्तर भारत तथा पश्चिमी हिमालयी राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। Aaj Ka Mousam

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के कुछ भागों में धूल भरी आंधी के साथ गरज-चमक और हल्की वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार बिहार, झारखंड और गुजरात में हल्की बारिश हो सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News