Aaj Ka Mousam : हरियाणा समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट ! देखें IMD का मौसम पूर्वानुमान

 | 
हरियाणा समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट ! देखें IMD का मौसम पूर्वानुमान

Aaj Ka Mausam 4 July 2026, आज का  मौसम, आज 4 जुलाई का मौसम : देश में मौसम का मिजाज अब पूरी तरह से करवट लेने वाला है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में आज एक बार फिर से मौसम बदलने से कुछ जगहों पर बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। 

मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में आंधी-तूफान के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। Aaj Ka Mousam

आज 4 जुलाई शनिवार को मौसम कैसा रहेगा...

देश में मौसम की स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार मानसून की उत्तरी सीमा पोरबंदर, वल्लभ विद्यानगर, नीमच, टोंक, भिवानी, बठिंडा और 32°N अक्षांश और 70°E देशांतर से होकर गुजर रही है।

अगले 2 से 3 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। Aaj Ka Mousam

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है। अगले 2 से 3 दिनों में इसके और अधिक स्पष्ट होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती परिसंचरण मध्य पाकिस्तान और उससे सटे उत्तर-पश्चिम राजस्थान के ऊपर है, जो समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। Aaj Ka Mousam

समुद्र तल पर मौसमी ट्रफ उत्तर-पश्चिम राजस्थान से दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण से होते हुए कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र तक फैली हुई है, जो समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक है।

मौसम विभाग के मुताबिक समुद्र तल पर दक्षिण गुजरात से कर्नाटक तक चलने वाली ऑफशोर ट्रफ बनी हुई है। Aaj Ka Mousam

मौसम विभाग के अनुसार शीयर ज़ोन 21°N अक्षांश के साथ समुद्र तल से 3.1 से 7.6 किमी ऊपर तक चल रहा है।

आज का मौसम 

दक्षिण गुजरात, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, उत्तरी केरल, विदर्भ के कुछ हिस्सों, दक्षिण ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, लक्षद्वीप, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। Aaj Ka Mousam

मौसम विभाग के अनुसार बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, कर्नाटक के अंदरूनी इलाकों, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक तटीय तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News