Aaj Ka Mousam : दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट ! देखें मौसम पूर्वानुमान

 | 
Aaj Ka Mousam : दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट ! देखें मौसम पूर्वानुमान

Aaj Ka Mousam 8 July 2026, आज का  मौसम, आज 8 जुलाई का मौसम : आज 8 जुलाई को देशभर में मौसम का मिजाज दिल्ली-हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों में फिर से बिगड़ने वाला है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की आज मौसम बदलने से कई राज्यों में तेज बारिश होगी और ओलावृष्टि होने वाली है।

मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में बारिश और कई राज्यों में मौसम साफ रहने की संभावना बताई है। Aaj Ka Mausam

आज 8 जुलाई बुधवार को मौसम कैसा रहेगा...

मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर अरब सागर, गुजरात, हरियाणा और पंजाब के शेष भागों तथा राजस्थान के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर छत्तीसगढ़ तथा दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश से लगे क्षेत्र पर बना अवदाब (डिप्रेशन) आज 7 जुलाई सुबह 5:30 बजे कमजोर होकर पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर एक सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र (Well Marked Low Pressure Area) में बदल गया है। Aaj Ka Mousam

मौसम विभाग के अनुसार इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 9.6 किमी तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। यह प्रणाली अगले 24 घंटों में पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा में मध्य प्रदेश और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ते हुए और कमजोर होगी।

मानसूनी ट्रफ (Monsoon Trough) समुद्र तल पर अब दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक, सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र से होकर गुजर रही है तथा 1.5 किमी की ऊंचाई तक फैली हुई है। Aaj Ka Mousam

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक शियर ज़ोन लगभग 21° उत्तरी अक्षांश के साथ 3.1 से 7.6 किमी की ऊंचाई के बीच सक्रिय है।

मौसम विभाग के अनुसार ऑफशोर ट्रफ समुद्र तल पर दक्षिण गुजरात तट से उत्तर केरल तट तक बनी हुई है। Aaj Ka Mousam

पश्चिमी विक्षोभ मध्य एवं ऊपरी क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में ट्रफ के रूप में सक्रिय है, जिसकी धुरी 72° पूर्वी देशांतर के आसपास 30° उत्तरी अक्षांश के उत्तर में लगभग 5.8 किमी की ऊंचाई पर स्थित है।

आज का मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। Aaj Ka Mousam

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर भारत, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, उत्तर प्रदेश, मराठवाड़ा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। Aaj Ka Mousam

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर पंजाब में हल्की बारिश की संभावना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News