Aaj Ka Mousam : देश के कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट ! देखें नया पूर्वानुमान
Aaj Ka Mousam 24 June 2026, आज का मौसम, आज 24 जून को कैसा रहेगा मौसम : आज मौसम का मिजाज देशभर में फिर से पूरी तरह से बदलने वाला है। आज मौसम विभाग ने हाल ही में ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की हरियाणा समेत देशभर में आज एक बार फिर से मौसम करवट लेगा जिससे तेज बारिश होगी और ओलावृष्टि होने वाली है।
मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में मौसम साफ रहने और गर्मी पड़ने के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। Aaj Ka Mousam
आज 24 जून बुधवार को मौसम कैसा रहेगा...
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 26 जून तक परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना है। इस दौरान पश्चिमीविक्षोभ तथा पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बन सकता है जिससे अगले तीन दिनों में 26 जून तक हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में बीच बीच में तेज धूल भरी हवाएं चलने व कहीं कहीं गरजचमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। Aaj Ka Mousam
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस के बाद 27 व 28 जून के दौरान राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव न होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार IMD ने कल देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, तेज आंधी और तूफान की चेतावनी जारी की है। कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। Aaj Ka Mousam
हरियाणा का मौसम
बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 24 से 25 जून के दौरान भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी है। यहां हवा 60–70 किमी प्रति घंटे तक चल सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक यूपी के गौतम बुद्ध नगर, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, गोरखपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश और 80–90 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाओं का अलर्ट है। Aaj Ka Mousam
बिजली और बारिश का खतरा
बिहार के गया समेत कई जिलों में 24–27 जून तक भारी बारिश और तेज हवाएं हलने वाली है।
मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के रांची, धनबाद, बोकारो, देवघर और आसपास के जिलों में 70–75 किमी प्रति घंटे तक तेज हवा और बारिश का अलर्ट है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बंगाल के बीरभूम, हावड़ा, हुगली, मुर्शिदाबाद और कलिम्पोंग में भी भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। Aaj Ka Mousam
कई राज्यों में भी अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के जयपुर, अजमेर, उदयपुर और कई जिलों में 60–70 किमी प्रति घंटे तक तेज हवा चल सकती है। वहीं पंजाब के लुधियाना, जालंधर और पटियाला में भी बारिश और आंधी की संभावना है।
मध्य प्रदेश के भोपाल, उज्जैन, धार, विदिशा और आसपास के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं असम के गुवाहाटी, धुबरी, बारपेटा और कई जिलों में तेज बारिश और 70–75 किमी प्रति घंटे की हवा का अलर्ट है। Aaj Ka Mousam
देख लें मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पहाड़ी राज्यों की बात करें तो उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग और आसपास के इलाकों में भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी जारी है।
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल के सोलन, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा में 65–70 किमी प्रति घंटे तक हवा चल सकती है। Aaj Ka Mousam जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, अनंतनाग, उधमपुर और बारामूला में भी बारिश और तूफान का असर रहेगा।
