Aaj Ka Mousam : हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में आज आंधी-बारिश की चेतावनी ! देखें मौसम पूर्वानुमान

 | 

Today Weather Report 29 May 2026 : आज देश के कई राज्यों में मौसम को लेकर वैज्ञानिकों ने नई रिपोर्ट जारी कर दी है। देशभर में आज से फिर हरियाणा समेत कई राज्यों में पूरी तरह से बदलने वाला है। आज मौसम का मिजाज हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश होने वाली है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में आज एक बार फिर से मौसम करवट लेगा, जिससे कुछ जगहों पर बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। Aaj Ka Mousam

पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के कई राज्यों में तापमान में काफी गिरावट आई है। मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। 

आज 29 मई का मौसम....

आज 29 मई को IMD के अनुसार भीषण लू से बड़ी राहत मिलने की संभावना है और आंधी-तूफान की गतिविधियों में तेजी आएगी। Aaj Ka Mousam 29 May

IMD ने कहा है कि 29 मई को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में गरज के साथ आंधी आएगी और बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा बिहार, झारखंड और ओडिशा समेत कुल 15 राज्यों में आंधी बारिश और तूफान की चेतावनी दी गई है। Aaj Ka Mousam 29 May

IMD ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि इस दौरान हवा की स्पीड 90 KM प्रति घंटे तक रह सकती है। कुछ राज्यों में ओले गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 29 मई को अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।

मौसम का अलर्ट 

मौसम विभाग के मुताबिक,  29 मई को आंधी और ओलावृष्टि होने की संभावना है। IMD के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 80-90 KM प्रति घंटे से 100 KM/घंटा तक की रफ्तार से विनाशकारी आंधी चलने की संभावना है। Aaj Ka Mousam 29 May

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 70-80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुमानों के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को ओलावृष्टि और धूल भरी आंधी की भी प्रबल संभावना है। हालांकि, IMD ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में 29 मई को 60-70 KM प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी, भारी बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में भी 50-60 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। Aaj Ka Mousam 29 May

मौसम विभाग के अनुसार, ओडिशा में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के पूर्वानिमान में कहा गया है कि केरल, माहे, तमिलनाडु और पुडुचेरी में छिटपुट से लेकर भारी वर्षा जारी रहेगी। IMD ने पूर्वोत्तर भारत के राज्यों असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में अगले 2-3 दिनों तक भारी वर्षा का अनुमान जताया है। Aaj Ka Mousam 29 May

मौसम विभाग के अनुसार, IMD ने कहा है कि 29 मई को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ आंधी (50-60 KM प्रति घंटा) और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। दिल्ली-NCR में 29 मई को दिल्ली में आसमान मुख्य रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह से दोपहर के बीच 60-70 KM प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी और बारिश होने की संभावना है। दोपहर के बाद भी हल्की बारिश और तेज हवाएं जारी रह सकती हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News