Aaj Ka Mousam : आज देश के कई राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी ! देखें नया पूर्वानुमान

 | 
 आज देश के कई राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी ! देखें नया पूर्वानुमान  

Aaj Ka Mousam 18 June 2026, आज का  मौसम, आज 18 जून को कैसा रहेगा मौसम : देशभर में आज मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। हाल ही में मौसम विभाग द्वारा जारी की गई ताजा रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है की देशभर में आज एक बार फिर से मौसम करवट लेगा जिससे तेज बारिश होगी और ओलावृष्टि होने वाली है। 

मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। Aaj Ka Mousam

आज 18 जून गुरुवार को मौसम कैसा रहेगा....

दक्षिण-पश्चिम मानसून के तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार तथा छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। Aaj Ka Mousam

मौसमी ट्रफ समुद्र तल पर पंजाब से हरियाणा और उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार तक फैली हुई है।

पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पछुआ हवाओं में ट्रफ के रूप में सक्रिय है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर लगभग 72° पूर्व देशांतर और 32° उत्तर अक्षांश के उत्तर में बनी हुई है। Aaj Ka Mousam

एक चक्रवाती परिसंचरण हरियाणा के ऊपर तथा दूसरा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण से लेकर पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी विदर्भ और तेलंगाना होते हुए दक्षिण आंध्र प्रदेश तट तक समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक ट्रफ फैली हुई है। Aaj Ka Mousam

एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और आसपास के क्षेत्रों पर समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है।

18 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत के करीब पहुंचने की संभावना है। Aaj Ka Mousam

आज का मौसम

केरल और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, राजस्थान, दिल्ली, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, दक्षिण छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा तथा मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। Aaj Ka Mousam

गुजरात, विदर्भ, उत्तर प्रदेश तथा कोंकण एवं गोवा में हल्की बारिश संभव है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News