Aaj Ka Mousam : हरियाणा-राजस्थान समेत कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बदरा ! देखें आज का पूर्वानुमान

 | 
हरियाणा-राजस्थान समेत कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बदरा ! देखें आज का पूर्वानुमान

Aaj Ka Mausam 10 August 2026, आज का  मौसम, आज 10 अगस्त का मौसम : आज 10 अगस्त को देशभर में मौसम का मिजाज फिर से कई राज्यों में बदलने वाला है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए आज मौसम बदलने से कई राज्यों में तेज बारिश होगी और ओलावृष्टि के आसार जताएं है। Aaj Ka Mousam

आज 10 अगस्त सोमवार को मौसम कैसा रहेगा....

10 अगस्त को उत्तर भारत के कई राज्यों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश होगी। उत्तराखंड में भारी बारिश होगी। हिमाचल प्रदेश में सोमवार को सामान्य बारिश रहेगी, लेकिन 10-11 अगस्त को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। पंजाब में कई जगह बारिश होगी। हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी 10 अगस्त को कई स्थानों पर बारिश होगी। Aaj Ka Mausam

उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान में 9 से 13 अगस्त तक कई जगह बारिश और 10-11 अगस्त को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने वाली है। मध्य प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में कई जगह बारिश होगी। पूर्वी मध्य प्रदेश में 10 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में 9-10 अगस्त को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होगी। Aaj Ka Mausam

कैसा रहेगा मौसम

छत्तीसगढ़ में सोमवार को कई जगह बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी। 10 अगस्त को बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 

ओडिशा में 10 अगस्त को कई जगह बारिश होने और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी। पश्चिम बंगाल, झारखंड और सिक्किम में भी कई जगह बारिश हो सकती है। Aaj Ka Mausam

बिहार में 10 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी। पूर्वोत्तर में असम और मेघालय में सोमवार को कुछ जगह भारी बारिश हो सकती है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 10 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश के साथ गरज-चमक के आसार है। 

पश्चिम और दक्षिण भारत में भी मॉनसून सक्रिय रहेगा। महाराष्ट्र के कोंकण और गोवा में कई जगह बारिश होगी, जबकि गुजरात क्षेत्र में 10 अगस्त से कई जगह बारिश का दौर बढ़ने की संभावना है। Aaj Ka Mausam

मौसम का हाल

महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। केरल, कर्नाटक के तटीय हिस्सों और लक्षद्वीप में कई जगह बारिश जारी रहेगी। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। Aaj Ka Mausam

दिल्ली में 10 अगस्त को आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और दोपहर से रात के बीच हल्की से मध्यम बारिश के कुछ दौर हो सकते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News