Aaj Ka Mousam : हरियाणा-राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट! देखें मौसम पूर्वानुमान
Aaj Ka Mausam 30 June 2026, आज का मौसम, आज 30 जून का मौसम : आज देशभर में मौसम फिर से करवट लेने वाला है। आज देशभर के मौसम को लेकर हाल ही में विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की एक बार फिर से मौसम करवट लेगा जिससे कुछ जगहों पर आंधी के साथ तेज बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है ।
पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के कई राज्यों में तापमान में काफी उतार चढ़ाव आया हुआ है। अब धीरे-धीरे फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। Aaj Ka Mousam
आज 30 जून मंगलवार का मौसम....
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों, झारखंड, बिहार तथा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ और भागों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।
इसके बाद के 2 से 3 दिनों में मानसून के मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और दक्षिण-पूर्व राजस्थान के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है। Aaj Ka Mausam
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक समुद्र तल पर मानसूनी ट्रफ पंजाब से हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए गंगा के पश्चिम बंगाल तक फैली हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पछुआ हवाओं में ट्रफ के रूप में सक्रिय है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर लगभग 79° पूर्व देशांतर के सहारे 25° उत्तर अक्षांश के उत्तर में स्थित है। Aaj Ka Mausam
निम्न स्तरों पर एक ट्रफ उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश से विदर्भ होते हुए तेलंगाना तक फैली हुई है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर समुद्र तल से 3.5 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई के बीच एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। Aaj Ka Mausam
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्व असम पर भी एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।
पूर्व-मध्य अरब सागर में महाराष्ट्र तट के पास समुद्र तल से 5.8 से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई के बीच एक और चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
आज का मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, सिक्किम, असम और मेघालय में मध्यम से भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। Aaj Ka Mausam
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, दक्षिण गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, गंगा के पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम वर्षा हो सकती है। Aaj Ka Mausam
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ धूलभरी आंधी चलने की संभावना है।
