Aaj Ka Mousam : हरियाणा-राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट ! देखें मौसम अपडेट
Aaj Ka Mousam 29 August 2026, आज का मौसम, आज 29 अगस्त का मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज फिर करवट लेने वाला है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में आज मौसम बदलने से कई राज्यों बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है।
आज मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए तेज आंधी आने के आसार जताएं है साथ ही कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है। Aaj Ka Mousam 29 August
चलिए जानते है आज 29 अगस्त शनिवार को मौसम कैसा रहेगा...
IMD के अनुसार, 29 अगस्त को देश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में बारिश बढ़ने के संकेत हैं। 29 अगस्त को बारिश और बादल छाए रहने की स्थिति बन सकती है। Aaj Ka Mousam
दिल्ली में मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को राजधानी में मध्यम बारिश हो सकती है और अगले कुछ दिनों में भी बादल छाए रहने तथा रुक-रुककर बारिश होने के आसार हैं।
राजस्थान में मॉनसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने से बारिश कम रहने की संभावना है। मौसम शुष्क रह सकता है। Aaj Ka Mousam
बिहार में शनिवार को बारिश रहेगी। मौसम विभाग ने 28 और 29 अगस्त को राज्य में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।
29 अगस्त को भी कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक 30 अगस्त से 3 सितंबर के बीच बारिश की गतिविधि छिटपुट हो सकती है। Aaj Ka Mousam
मध्य प्रदेश में 29 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में भी 28 अगस्त से 3 सितंबर तक बारिश की संभावना है। पूर्वी भारत में झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में तेज बारिश का अनुमान है।
ओडिशा में 29 अगस्त को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। राज्य में 30 अगस्त को अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है। झारखंड में 29-31 अगस्त और पश्चिम बंगाल में 29 अगस्त तक कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। Aaj Ka Mousam
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में शनिवार को बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख आदि क्षेत्रों में भी छिटपुट बारिश और 29-30 अगस्त को गरज-चमक हो सकती है।
अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी तट पर गोवा में बारिश, जबकि गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बरसात संभव है। Aaj Ka Mousam
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में हरियाणा समेत कई राज्यों बारिश हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। शनिवार को भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं।