Aaj Ka Mousam : दिल्ली-हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट ! देखें मौसम पूर्वानुमान

 | 
दिल्ली-हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट ! देखें मौसम पूर्वानुमान

Aaj Ka Mousam 11 October 2026, आज का मौसम, आज कैसा रहेगा मौसम : देशभर में मौसम का रुख आज 11 अक्टूबर रविवार को फिर से बदलेगा। आज देशभर में विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की एक बार फिर से मौसम करवट लेगा जिससे कुछ जगहों पर बारिश होने वाली है। 

मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। Aaj Ka Mousam 11 October

आज 11 अक्टूबर रविवार को मौसम...

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत से मॉनसून की वापसी हो चुकी है। अब भी कुछ राज्य हैं, जहां पर भारी बारिश का दौर है। नई मौसम रिपोर्ट के मुताबिक तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, माहे में भारी बारिश होगी। इसके अलावा, कल जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में छिटपुट बारिश होगी। Aaj Ka Mousam

नई मौसम रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी राजस्थान में भी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा, उत्तराखंड में आंधी तूफान, बिजली कड़कने की चेतावनी है। पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी राजस्थान में तेज हवाएं चल सकती हैं। Aaj Ka Mousam

विशेषज्ञों के अनुसार पूर्वी भारत में भी कल बारिश का अलर्ट है। अंडमान और निकोबार द्वीप में काफी ज्यादा बारिश होगी। उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा में बारिश होगी। नई मौसम रिपोर्ट के मुताबिक ओडिशा में कल आंधी चलने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में कल बारिश होगी। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में आंधी तूफान की चेतावनी है। Aaj Ka Mousam

बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण भारत के यनम, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे में बारिश होगी। नई मौसम रिपोर्ट के मुताबिक केरल, माहे, लक्षद्वीप में आंधी तूफान, बिजली कड़कने का अलर्ट जारी है। इसके अलावा, आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा में तेज हवाएं चलेंगी। Aaj Ka Mousam

नई मौसम रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में शनिवार को भी गर्मी और उमस का दौर जारी रहा। 

विशेषज्ञों के अनुसार IMD ने अगले 48 घंटों के दौरान मुंबई और उसके उपनगरों में मुख्य रूप से साफ आसमान रह सकती है। Aaj Ka Mousam

हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में कई स्थानों पर रविवार को बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर को बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनू और आसपास के जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News