Aaj Ka Mousam : देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट ! देखें आज का मौसम पूर्वानुमान

 | 
देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट ! देखें आज का मौसम पूर्वानुमान

Aaj Ka Mousam 24 October 2026, आज का मौसम : देशभर में आज 24 अक्टूबर शनिवार को मौसम फिर से बदलने वाला है, जिससे मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की एक बार फिर से मौसम करवट लेगा जिससे कुछ जगहों पर बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है।

मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। Aaj Ka Mousam

आज 24 अक्टूबर शनिवार को मौसम...

24 अक्टूबर को देश के करीब 15 राज्यों और कुछ केंद्रशासित प्रदेशों के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है। IMD के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में बारिश हो सकती है। 

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। Aaj Ka Mousam

IMD के मुताबिक, दक्षिण भारत में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी में शनिवार को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 

उत्तर प्रदेश में शनिवार को मौसम का मिजाज ज्यादातर जगहों पर शुष्क रह सकता है। IMD के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की या छिटपुट बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में इस दिन बारिश का संकेत नहीं है। Aaj Ka Mousam

बिहार में 24 अक्टूबर को बारिश की संभावना नहीं है। IMD के अनुसार, इस दिन राज्य में मौसम शुष्क रह सकता है। बारिश की गतिविधियां 28 और 29 अक्टूबर को बढ़ सकती हैं। विभाग ने 28 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश और 29 अक्टूबर को कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।

दिल्ली में शनिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। IMD के मुताबिक, 24 अक्टूबर के लिए बारिश का कोई खास अलर्ट नहीं दिया गया है। Aaj Ka Mousam

राजस्थान में 24 अक्टूबर को पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रह सकता है। IMD ने पूर्वी राजस्थान के लिए छिटपुट बारिश का संकेत दिया है। 

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कुछ स्थानों पर हल्की या छिटपुट बारिश हो सकती है। IMD की सात दिनों की बारिश का संकेत दिया गया है। हालांकि, इस दिन राज्य में भारी बारिश की कोई खास चेतावनी नहीं दिखाई गई है। Aaj Ka Mousam

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में 24 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर हल्की या छिटपुट बारिश हो सकती है। IMD ने बारिश का संकेत दिया गया है, लेकिन भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। उत्तर-पश्चिम भारत में शनिवार से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News