Aaj Ka Mousam : देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट ! देखें नया मौसम पूर्वानुमान

 | 
देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट ! देखें नया मौसम पूर्वानुमान

Aaj Ka Mousam 3 November 2026, आज का मौसम : देशभर में मौसम का रुख आज 3 नवंबर मंगलवार को फिर से बदलने वाला है। आज देशभर में विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में एक बार फिर से मौसम करवट लेगा जिससे कुछ जगहों पर बारिश होने वाली है। 

मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। Aaj Ka Mousam 3 November

आज 3 नवंबर मंगलवार को मौसम...

3 नवंबर को देश के 20 राज्यों में बारिश होने की संभावना है। इनमें आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल हैं। इसके अलावा अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में भी बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में 3 नवंबर को मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से राज्य के लिए इस दिन बारिश, गरज-चमक या तेज आंधी का कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है। Aaj Ka Mousam

बिहार में मंगलवार को बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में बारिश का अनुमान 2 नवंबर के लिए था। इसके बाद 3 नवंबर को बिहार के लिए कोई विशेष बारिश की चेतावनी नहीं दी गई है। ऐसे में राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

दिल्ली में 3 नवंबर को आसमान साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय हल्की धुंध छाई रह सकती है। मौसम विभाग ने राजधानी में हवा की रफ्तार तेज रहने वाला है। Aaj Ka Mousam

राजस्थान में मंगलवार को बारिश का कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है। राज्य के लिए इस तारीख पर बारिश, गरज-चमक या तेज आंधी की कोई चेतावनी दर्ज नहीं है। प्रदेश में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। 

हिमाचल प्रदेश में 3 नवंबर को बारिश को लेकर कोई विशेष चेतावनी नहीं दी गई है। राज्य के लिए इस दिन भारी बारिश, बर्फबारी या आंधी का कोई अलग अलर्ट दर्ज नहीं है। प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में नवंबर की शुरुआत के साथ ठंड का असर बढ़ने लगा है। Aaj Ka Mousam

जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को मौसम को लेकर बारिश या बर्फबारी का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने की जानकारी दी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News