Aaj Ka Mousam : देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट ! देखें आज का मौसम पूर्वानुमान
Aaj Ka Mousam 7 November 2026, आज का मौसम : देशभर में मौसम का रुख आज 7 नवंबर शनिवार को फिर से बदलेगा। विशेषज्ञों की रिपोर्ट के अनुसार आज विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की एक बार फिर से मौसम करवट लेगा जिससे कुछ जगहों पर बारिश होगी तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहेगा।
मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका है। Aaj Ka Mousam 7 November
आज 7 नवंबर शनिवार को मौसम...
7 नवंबर को कुल 10 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में बारिश हो सकती है। इनमें अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, पुडुचेरी और लक्षद्वीप शामिल हैं। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी। उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश में 7 नवंबर को मौसम साफ रहने वाला है। मौसम विभाग ने पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश, दोनों क्षेत्रों में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है। राज्य के किसी हिस्से के लिए इस दिन गरज-चमक, आंधी या तेज हवाओं का विशेष अलर्ट भी नहीं है। Aaj Ka Mousam
बिहार में शनिवार को बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी इलाकों में मौसम शुष्क रहने का संकेत दिया है। इस दिन बिहार के लिए गरज-चमक, बिजली गिरने या तेज हवाएं चलने की कोई विशेष चेतावनी नहीं दी गई है। हालांकि, अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव हो सकता है।
दिल्ली में 7 नवंबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय कई जगहों पर हल्का कोहरा या धुंध छाई रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार तेज रफ्तार से हवा चल सकती है। Aaj Ka Mousam
राजस्थान में शनिवार को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान, दोनों ही क्षेत्रों में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। राज्य में इस दिन गरज-चमक, आंधी या तेज हवाओं को लेकर भी कोई विशेष चेतावनी नहीं है। आईएमडी ने पश्चिम और मध्य भारत के लिए पूरे सप्ताह किसी बड़े मौसमी बदलाव की संभावना नहीं जताई है।
हिमाचल प्रदेश में 7 नवंबर को बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में 7 से 9 नवंबर तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रह सकता है। इसके बाद 10 से 12 नवंबर के बीच कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने हो सकती है। 12 नवंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। Aaj Ka Mousam
जम्मू-कश्मीर में शनिवार को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दिन जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, 10 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम बदल सकता है। इसके असर से 10 नवंबर को कुछ स्थानों पर बारिश या बर्फबारी हो सकती है।