Aaj Ka Mousam : दिल्ली-NCR, हरियाणा समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी ! देखें मौसम पूर्वानुमान
Aaj Ka Mousam 26 August 2026, आज का मौसम : आज देशभर में मौसम फिर से बदलने वाला है। आज देशभर में मौसम को लेकर हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में एक बार फिर से मौसम करवट लेगा जिससे कुछ जगहों पर बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है।
पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि से प्रदेश के कई राज्यों में तापमान में काफी उतार चढ़ाव आया हुआ है। मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। Aaj Ka Mousam
आज 26 अगस्त बुधवार को मौसम...
IMD के अनुसार, मध्य भारत में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। नई रिपोर्ट के मुताबिक UP में भी कई जगह बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बारिश हो सकतीहै। उत्तराखंड में बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है। Aaj Ka Mousam
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में बादल छाए रहने के साथ कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती हैं, दिल्ली-एनसीआर में सुबह और शाम के समय बादल छाए रहने की संभावना है।
नई रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार, पूरे प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में बारिश का दौर जारी रह सकता है। Aaj Ka Mousam
हरियाणा का मौसम
मौसम पूर्वानुमान :- मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा जम्मू, देहरादून, शाहजहांपुर, वाराणसी, दीघा से होती हुई उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है तथा एक साइक्लोनिक सरकुलेशन उत्तरी हरियाणा के ऊपर बना हुआ है परंतु मानसून ट्रफ हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ने की संभावना बन रही है जिससे राज्य में मानसून की सक्रियता में अगले चार पांच दिनों में थोड़ी कमी आने की संभावना बन रही है। राज्य में 30 अगस्त तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने तथा बीच बीच में आंशिक बादलवाही रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर में मध्यम बारिश की भी संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।
नई रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान में आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान में कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक मॉनसून सक्रिय रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। Aaj Ka Mousam
मौसम का हाल
नई रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिमी भारत में महाराष्ट्र के मध्य हिस्सों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि विदर्भ और मराठवाड़ा में छिटपुट बारिश का अनुमान है। गोवा और गुजरात में भी बारिश हो सकती हैं। दक्षिण भारत में तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। Aaj Ka Mousam
मौसम विभाग के अनुसार केरल और लक्षद्वीप क्षेत्र में तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। नई रिपोर्ट के मुताबिक अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियां संभव हैं।