Aaj Ka Mousam : देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी ! देखें मौसम पूर्वानुमान
Aaj Ka Mousam 10 November 2026, आज का मौसम : देशभर में आज 10 नवंबर मंगलवार को मौसम फिर से बदलने वाला है, जिससे मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की एक बार फिर से मौसम करवट लेगा जिससे कुछ जगहों पर बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है।
मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। Aaj Ka Mousam
आज 10 नवंबर मंगलवार को मौसम...
देश के 9 राज्यों में 10 नवंबर को बारिश हो सकती है। IMD के मुताबिक, पूर्वोत्तर के 7 राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश हो सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की चेतावनी है।
अंडमान-निकोबार में 10 से 14 नवंबर तक कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और अंडमान-निकोबार में मौसम खराब हो सकता है। देश के बाकी हिस्सों में किसी बड़े मौसमी बदलाव का अनुमान नहीं है। Aaj Ka Mousam
उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मौसम शुष्क रह सकता है। IMD के मुताबिक, प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। आसमान मुख्य रूप से साफ रह सकता है। फिलहाल प्रदेश में किसी तरह की आंधी, गरज-चमक या तेज हवा को लेकर कोई विशेष चेतावनी है। लोगों को सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास होगा। मौसम विभाग ने 10 नवंबर के लिए प्रदेश के किसी जिले में भारी बारिश का अलर्ट नहीं है।
बिहार में 10 नवंबर को बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने राज्य के किसी भी हिस्से के लिए बारिश या आंधी का अलर्ट जारी नहीं किया है। IMD के सात दिनों के पूर्वानुमान में भी 10 नवंबर को बिहार का मौसम शुष्क रहने की जानकारी दी गई है। ऐसे में राज्य के लोगों को फिलहाल बारिश से राहत मिलेगी। Aaj Ka Mousam
दिल्ली में मंगलवार को आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है। सुबह के समय ज्यादातर इलाकों में मध्यम कोहरा छाने का अनुमान है। सुबह पूर्व दिशा से 10 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिल्ली में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।
राजस्थान में 10 नवंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बारिश का कोई अनुमान नहीं जताया है। इसके अलावा आंधी, गरज-चमक या तेज हवाओं को लेकर भी कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। IMD के मुताबिक, 10 नवंबर को राजस्थान में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। Aaj Ka Mousam
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने राज्य में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। IMD के मुताबिक, 10 से 15 नवंबर के बीच प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती है। हालांकि, 10 नवंबर को भारी बारिश की कोई विशेष चेतावनी नहीं दी गई है। राज्य में फिलहाल तेज आंधी या तूफान का भी कोई अलर्ट नहीं है। 12 और 13 नवंबर को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में नए पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। Aaj Ka Mousam
जम्मू-कश्मीर में 10 नवंबर को कुछ जगहों पर हल्की से छिटपुट बारिश होने का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में 10 और 11 नवंबर को बारिश हो सकती है। 10 नवंबर के लिए भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। इस दौरान मौसम में बदलाव के साथ पहाड़ी इलाकों में ठंड का असर बना रहेगा। 10 नवंबर की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। 12 और 13 नवंबर को जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों में कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है।