Aaj Ka Mousam : 15 राज्यों में आज आंधी-बारिश की चेतावनी! देखें देशभर का मौसम पूर्वानुमान
Udaipur Times, Aaj Ka Mousam 22 May 2026 , आज का मौसम, आज का मौसम कैसा रहेगा, Aaj ka Mousam Kaisa Rahega : आज देशभर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, मौसम विभाग ने आज 15 राज्यों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते है मौसम विभाग की नई रिपोर्ट के अनुसार आज कहाँ-कहाँ बारिश होने वाली है और किन जगहों पर सूखा रहने वाला है। देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में आज एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है।
मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। Aaj Ka Mousam 22 May
चलिए जानते है आज 22 मई शुक्रवार को देशभर में मौसम कैसा रहेगा....
सुबह ही झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। अभी तक दिन में सूरज तपिश बढ़ा रहा था, लेकिन आने वाले दिनों में रातें भी बेहद गर्म होने वाली हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 5 दिन तक यूपी, बिहार, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में लू की स्थिति रहेगी। 23 मई को पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों पर आंधी-बारिश का अलर्ट भी घोषित है।
पर्वतीय राज्यों जम्मू-कश्मीर, लेह, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से आंधी-पानी, बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी है। हालांकि, मैदानी हिस्सों पर गर्मी का असर बढ़ता जाएगा। Aaj Ka Mousam 22 May IMD के हवाले से अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण भारत में एक चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से केरल, लक्ष्यद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, रायलसीमा समेत समुद्र तटीय भागों पर तेज तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान है। प्री मानसून की आहट के बीच पूर्वोत्तर के राज्यों के साथ महाराष्ट्र और गोवा में भी मौसमी गतिविधियां रिकॉर्ड की जा सकती हैं।
यूपी में आज का मौसम
उत्तर प्रदेश तपिश और लू का दंश झेल रहा है। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने हाल-बेहाल कर रखा है। दिनभर पछुआ तेज गर्म हवाएं तमाचा जैसे मार रही हैं। फिलहाल, आगरा मंडल और प्रयागराज मंडल में रेड अलर्ट, लखनऊ मंडल में येलो अलर्ट है। IMD ने दोपहर 11 से शाम 4 बजे तक सबसे अधिक पारा रहने से लोगों को बचाव की सलाह दी है। अगले 2 दिन में पश्चिमी यूपी में मौसम थोड़ा बदल सकता है। Aaj Ka Mousam 22 May
दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली में लगातार गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सुबह से सूरज की तपिश बढ़ती दिख रही है और लोगों के पसीने छूट रहे हैं। IMD के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान तेज गर्मी और लू का ऑरेंज अलर्ट है। आगे गर्मी में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, मौसम विभाग ने 23 मई की रात से बादलों की आवाजाही के संकेत दिए हैं। इस दौरान आंधी और बारिश की संभावना है।
राजस्थान में आज का मौसम
राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, अगले 48 के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों पर मौसम के बदलने के संकेत हैं। Aaj Ka Mousam 22 May साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार वाली हवाएं आंधी चलने और हल्की बूंदाबांदी या बारिश होने की संभावना है।
पंजाब-हरियाणा में आज का मौसम
पंजाब और हरियाणा में भीषण गर्मी ने हालत खराब कर रखी है। IMD ने लू का अलर्ट जारी कर दिया गया है। अधिकांश हिस्सों पर लू का अलर्ट है। हालांकि, मौसम विभाग ने वीकेंड पर हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में आंधी-बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
हिमाचल प्रदेश में आज का मौसम
हिमाचल प्रदेश के मैदानी हिस्सों पर भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है। Aaj Ka Mousam 22 May पिछले दिनों हुई बारिश और आंधी के कारण तापमान थोड़ा नर्म था, लेकिन अब पारा चढ़ता जा रहा है, जिससे गर्मी का असर तेज हो गया है। हालांकि, शिमला मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के बाद वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने का अनुमान जताया है, जिससे पर्वतीय भागों पर तेज आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना बढ़ गई है। इस दौरान चोटियों पर बर्फबारी से मौसम सुहावना होने की उम्मीद है। IMD की मानें तो शिमला, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा समेत कई स्थानों पर 22 और 23 मई को 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश से मौसम का मिजाज बदला रहेगा।
जम्मू कश्मीर में आज का मौसम
जम्मू कश्मीर में पिछले 24 घंटे के दौरान बर्फबारी और मैदानी इलाकों में भारी बारिश से मौसम बदल गया है। IMD के मुताबिक, बांदीपोरा, श्रीनगर-लेह, ज़ोजिला दर्रा और सोनमर्ग में बर्फबारी से ठंडक बढ़ गई है। वहीं, घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में चोटियां पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। Aaj Ka Mousam 22 May श्रीनगर में घाटी के मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को भी कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है।
दक्षिण भारत में आज का मौसम
मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण भारत में एक नया साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव है, जिससे तटीय भागों पर मौसम खराब होने की पूरी संभावना है। हालांकि, पिछले कई दिनों से मौसमी गतिविधियां जारी हैं। अगले 48 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्ष्यद्वीप, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु समेत पश्चिमी घाट के जिलों में तूफानी हवाएं और बारिश का अलर्ट है। हालांकि, अन्य इलाकों में हीटवेव का अलर्ट है। Aaj Ka Mousam 22 May
तमिलनाडु में आज का मौसम
तमिलनाडु में अगले दो दिन पांच जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व अरब सागर से मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली एक ट्रफ (द्रोणिका) वायुमंडलीय हालात को प्रभावित कर रही है, जिससे कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज हैं। Aaj Ka Mousam 22 May
IMD की मानें तो कोयंबटूर, थेनी, इरोड, नीलगिरि और डिंगिडुल में भारी बारिश का अलर्ट है। शुक्रवार को राज्य के अन्य सलेम, धर्मपुरी, कृष्णागिरी, नमक्कल, तिरुचापल्ली ,तिरुपत्तूर, तिरुवन्नामलाई, वेल्लोर, इरोड और नीलगिरि जिलों में बारिश की गति तेज हो सकती है।
अरुणाचल, सिक्किम में आज का मौसम
पूर्वोत्तर में बढ़ती गर्मी के बीच साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर मौसम बदला हुआ है। IMD का अनुमान है कि शुक्रवार को ओडिशा, असम, अरुणाचल, सिक्किम, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल में तेज तूफानी हवाओं के साथ तेज भारी बारिश का अलर्ट है। Aaj Ka Mousam 22 May
इस दौरान कई आकाशीय बिजली कड़कने और पेड़ उखड़ने का खतरा बना रह सकता है। कई राज्यों में तेज गर्मी और लू की चेतावनी है। उधर, महाराष्ट्र, गोवा में भी भीषण गर्मी और लू का अलर्ट है। हालांकि, कुछ हिस्सों पर बादल छाए रहने का भी अनुमान है।
