Aaj Ka Mousam : दिल्ली-मुंबई और हरियाणा समेत कई राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट ! देखें मौसम पूर्वानुमान

 | 
Aaj Ka Mousam : दिल्ली-मुंबई और हरियाणा समेत कई राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट ! देखें मौसम पूर्वानुमान

Aaj Ka Mausam 5 July 2026, आज का  मौसम, आज 5 जुलाई का मौसम : आज 5 जुलाई को देशभर में मौसम का मिजाज फिर से बिगड़ने वाला है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की दिल्ली, हरियाणा और कर्नाटक, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में आज मौसम बदलने से कई राज्यों में तेज बारिश होगी और ओलावृष्टि होने वाली है।

मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में बारिश और कई राज्यों में लू चलने वाली है। Aaj Ka Mousam

आज 5 जुलाई रविवार को मौसम कैसा रहेगा....

IMD के अनुसार आज कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ और पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां तेज रहने का अनुमान है। इसके साथ ही कई इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम की चेतावनी दी है। Aaj Ka Mausam

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है, जबकि हिमाचल प्रदेश में भी कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की गतिविधियां हो सकती हैं। 

राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी है। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी भागों में भी कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। Aaj Ka Mausam

मौसम का हाल

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में अनेक स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में भी कई स्थानों पर तेज बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चल सकती है। 

कैसा रहेगा मौसम

पूर्वी भारत में ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश हो सकती है। ओडिशा में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की चेतावनी है, जबकि गंगीय पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश हो सकती है। 

झारखंड और बिहार में गरज-चमक के साथ बारिश व बिजली गिरने का खतरा है। अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में भी मध्यम से भारी बारिश हो सकती है Aaj Ka Mausam

सक्रिय मॉनसून

गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र में कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मुंबई और आसपास के क्षेत्रों के लिए भी भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट है। गुजरात क्षेत्र और सौराष्ट्र-कच्छ में भी कई स्थानों पर बारिश तथा गरज-चमक हो सकती है। Aaj Ka Mausam

होगी बारिश

केरल, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी तेज बारिश हो सकती है। Aaj Ka Mausam कई इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना बनी रहेगी। इस तरह 5 जुलाई को देश के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून सक्रिय रहेगा। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News