Aaj Ka Mousam : दिल्ली-हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में तूफ़ानी बारिश की चेतावनी ! देखें नई मौसम अपडेट
Aaj Ka Mousam 16 June 2026, आज का मौसम, आज 16 जून को कैसा रहेगा मौसम : देशभर में आज मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। हाल ही में मौसम विभाग द्वारा जारी की गई ताजा रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है की देशभर में आज एक बार फिर से मौसम करवट लेगा जिससे तेज बारिश होगी और ओलावृष्टि होने वाली है।
मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। Aaj Ka Mousam
आज 16 जून मंगलवार को मौसम कैसा रहेगा....
मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 से 5 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के महाराष्ट्र के और अधिक हिस्सों, कर्नाटक के शेष भागों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल तथा ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ और क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल बनी हुई हैं। Aaj ka Mausam
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक समुद्र तल पर मौसमी ट्रफ पश्चिमी राजस्थान से गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल तक उत्तर राजस्थान, उत्तर मध्य प्रदेश, दक्षिण उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड होते हुए गुजर रही है।
विभाग के अनुसार दक्षिण ओडिशा तट और उससे सटे उत्तर आंध्र प्रदेश तट के ऊपर समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊँचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। Aaj ka Mausam
विशेषज्ञों के मुताबिक इस चक्रवाती परिसंचरण से दक्षिण तमिलनाडु तक दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर 3.1 किलोमीटर की ऊँचाई पर एक ट्रफ रेखा फैली है। Aaj ka Mausam
आज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। Aaj ka Mausam
विभाग के अनुसार हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के कुछ हिस्सों और पंजाब में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। Aaj ka Mausam
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक विदर्भ, कोंकण-गोवा, छत्तीसगढ़ और पूर्वी बिहार में हल्की बारिश की संभावना है। Aaj ka Mausam
मौसम विभाग के अनुसार विदर्भ और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की स्थिति बन सकती है।
