Aaj Ka Mousam : देशभर में आज कहां-कहां होगी बारिश ? देखें आज का मौसम पूर्वानुमान

 | 
देशभर में आज कहां-कहां होगी बारिश ? देखें आज का मौसम पूर्वानुमान

Aaj Ka Mousam 21 September 2026, आज का मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज आज 21 सितंबर सोमवार को पूरी तरह से बिगड़ने वाला है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में आज एक बार फिर से मौसम करवट लेने से कई जगहों पर बारिश होगी तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। 

अब नई रिपोर्ट जारी करते हुए कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। Aaj Ka Mousam 

चलिए जानते है आज 21 सितंबर सोमवार को मौसम कैसा रहेगा...

देश के अलग-अलग हिस्सों में IMD ने सोमवार को भारी बारिश बताई है। IMD के मुताबिक, UP में 21 सितंबर को मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा है। UP भारत के अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है। UP में बारिश की चेतावनी नहीं है। Aaj Ka Mousam विभाग ने बताया है कि पूर्वी UP में 24 से 26 सितंबर के बीच बारिश बढ़ सकती है, जबकि पश्चिमी UP में 25 और 26 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है। 

बिहार में 21 सितंबर को कुछ जगहों पर बारिश होगी। IMD के अनुसार, 20 से 23 सितंबर के बीच बिहार में अलग-अलग स्थानों पर छिटपुट बारिश हो सकती है। सोमवार को कुछ हिस्सों में गरज-चमक और बिजली गिरने की स्थिति भी बन सकती है। विभाग ने 22 से 26 सितंबर के दौरान बिहार में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं की संभावना है। Aaj Ka Mousam

दिल्ली में सोमवार को मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। IMD के अनुसार, राजस्थान में 21 सितंबर को मौसम शुष्क रह सकता है। कुछ इलाकों में मौसम बदलने और बारिश की संभावना है। 

IMD ने उत्तर-पश्चिम भारत के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है, जिसमें राजस्थान भी शामिल है। विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी राजस्थान में आगे बढ़ रही है। Aaj Ka Mousam

कश्मीर में सोमवार को कुछ इलाकों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। IMD ने जम्मू-कश्मीर को उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम क्षेत्र में शामिल करते हुए बताया है कि इस क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर छिटपुट बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News