Aaj Ka Mousam : देश के किन राज्यों में होगी आज तूफ़ानी बरसात ! देखें नया मौसम पूर्वानुमान

 | 
देश के किन राज्यों में होगी आज तूफ़ानी बरसात ! देखें नया मौसम पूर्वानुमान

Aaj Ka Mousam 08 June 2026, आज का  मौसम, आज 08 जून को कैसा रहेगा मौसम : देशभर में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में आज एक बार फिर से मौसम करवट लेगा जिससे तेज बारिश होगी और ओलावृष्टि होने कि संभावना जताई गई है। 

मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए आज के लिए कई राज्यों में बारिश के आसार जताएं है तो वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। Aaj Ka Mousam

आज 08 जून सोमवार को मौसम कैसा रहेगा....

IMD के अनुसार मानसून ने नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में एंट्री कर ली है। 8 जून को उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत और कुछ पश्चिमी राज्यों में गर्मी का प्रकोप बना रह सकता है। कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने वाली हैं। Aaj Ka Mousam

सोमवार को केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होगी । कर्नाटक में 8-10 जून के दौरान अत्यधिक भारी बारिश होगी। लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी मूसलाधार बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलेगी। Aaj Ka Mousam

झमाझम बारिश

असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा सहित पूरे पूर्वोत्तर भारत में सोमवार को भारी बारिश, गरज-चमक के साथ आंधी होगी। ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी मध्यम से भारी बारिश और आंधी-तूफान आएगा। 

मौसम का हाल

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में 8 जून को हीटवेव जैसे हालात बन सकते हैं। Aaj Ka Mousam

कैसा है मौसम

मंगलवार और बुधवार के लिए लू का येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में 12 जून तक बारिश होने का पूर्वानुमान जताया। ऊना, बिलासपुर और सोलन जिलों के लिए मंगलवार और बुधवार को 'येलो अलर्ट' जारी किया गया था। 

गुरुवार और शुक्रवार को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर Aaj Ka Mousam गरज के साथ बूंदाबांदी, आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाओं की भी भविष्यवाणी की गई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News