Aaj Ka Mousam : हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में आज बारिश का अलर्ट ! देखें नई अपडेट
Aaj Ka Mousam 7 August 2026, आज का मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में आज एक बार फिर से मौसम बदलने से कई जगहों पर बारिश होगी तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है।
चलिए जानते है आज 7 अगस्त शुक्रवार को मौसम कैसा रहेगा....
मौसम विभाग के अनुसार इस समय मानसून ट्रफ समुद्र तल पर फिरोजपुर, रोहतक, लखनऊ, डाल्टनगंज और कांथी से होकर गुजर रही है। इसके बाद यह दक्षिण-पूर्व दिशा में बढ़ते हुए उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। Aaj Ka Mousam
नई मौसम रिपोर्ट के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में पश्चिमी हवाओं की ट्रफ के रूप में मौजूद है। इसकी धुरी समुद्र तल से करीब 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर लगभग 73° पूर्वी देशांतर के साथ और 29° उत्तरी अक्षांश के उत्तर में बनी हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है। Aaj Ka Mousam
नई मौसम रिपोर्ट के मुताबिक दूसरा चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में 4.5 से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई के बीच सक्रिय है।
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के आसपास भी एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो 3.1 से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है। Aaj Ka Mousam
इसके अलावा दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में 3.4 से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई के बीच एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर बांग्लादेश के ऊपर भी एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। वहीं, उत्तर ओडिशा और उससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल के निचले स्तरों पर भी एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। Aaj Ka Mousam
मौसमी हलचल
नई मौसम रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, केरल, तटीय कर्नाटक और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश के दौर संभव हैं। Aaj Ka Mousam
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, बिहार, जम्मू-कश्मीर, पश्चिमी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात क्षेत्र, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। Aaj Ka Mousam
नई मौसम रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, सौराष्ट्र और कच्छ, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।
