आम आदमी पार्टी कार्यालय का उद्घाटन कल
पार्टी के उदयपुर लोकसभा प्रभारी अशोक बोहरा ने बताया कि इस अवसर पर भ्रष्टाचार एवं विभिन्न प्रकार की समस्याओं से पीडि़त एवं दुर्घटना में घायल लोगों को तत्काल सहायता पंहुचानें के लिए आमजन सहायतार्थ पार्टी द्वारा एक हेल्पपाईन लॉन्च की जाएगी। जहाँ पर कोई भी पीडि़त व्यक्ति फोन कर सहायता मांग सकेगा।
आम आदमी पार्टी कार्यालय का रविवार प्रातः साढ़े ग्यारह बजे देहलीगेट स्थित मस्ताना पान वाली गली में नये कार्यायल का संभाग प्रभारी सुनील आगीवाल द्वारा उद्घाटन किया जाएगा।
पार्टी के उदयपुर लोकसभा प्रभारी अशोक बोहरा ने बताया कि इस अवसर पर भ्रष्टाचार एवं विभिन्न प्रकार की समस्याओं से पीडि़त एवं दुर्घटना में घायल लोगों को तत्काल सहायता पंहुचानें के लिए आमजन सहायतार्थ पार्टी द्वारा एक हेल्पपाईन लॉन्च की जाएगी। जहाँ पर कोई भी पीडि़त व्यक्ति फोन कर सहायता मांग सकेगा।
बोहरा ने बताया कि आगामी 18 फरवरी को उदयपुर में होने वाली जीएसटी की बठक मे भाग लेने के लिए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उदयपुर आयेंगे जहाँ वे पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भावी रणनीति को लेकर चर्चा करेंगे।