आम आदमी पाटी के अंदरूनी चुनाव सम्पन्न
उदयपुर ग्रामीण विधानसभा के पार्टी के चुनाव सम्पन्न हुए। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिये हेमराज लौहार निर्वाचित हुए।राजेश सहीवाल उपाध्यक्ष, एडवोकेट प्रताप सिंह महिडा सचिव
आम आदमी पार्टी राजस्थान के संगठन विस्तार के अंतर्गत उदयपुर लोकसभा की 8 विधानसभा में संगठन विस्तार की प्रक्रिया के तहत उदयपुर ग्रामीण विधानसभा के पार्टी के चुनाव सम्पन्न हुए। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिये हेमराज लौहार निर्वाचित हुए।
पार्टी के हनीफ खान ने बताया कि राजेश सहीवाल उपाध्यक्ष, एडवोकेट प्रताप सिंह महिडा सचिव व प्रमोद पंड्या कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। इस कार्यकारिणी को ग्रामीण विधानसभा में युवा मोर्चा एससीएसटी मोर्चा, महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, विधि प्रकोष्ठ, उद्योग प्रकोष्ठ आदि का गठन कर पार्टी में सभी वर्गो को जोड़ने के लिये अधिकृत किया गया है ।इससे पूर्व उदयपुर शहर विधानसभा कार्यकारिणी भी बनाई गई जिनमे भरत कुमावत अध्यक्ष, ज़ाकिर मंसूरी उपाध्यक्ष, सचिव मयंक जानी एवं कोषाध्यक्ष हेमंत पालीवाल को बनाया गया।
आम आदमी पार्टी उदयपुर में अपने सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर विशेष अभियान चलायेगी। इस अवसर पर उदयपुर ग्रामीण विधानसभा के कार्यकर्ताओं सहित राजेश चौहान, भरत कुमावत, हेमन्त पालीवाल, मुहम्मद हनीफ उपस्थित थे।
