दिल्ली जीत पर आप पार्टी ने मनाया जश्न

जनता ने लगायी कार्यो पर मुहर - अशोक बोहरा, आप संरक्षक उदयपुर  
 | 
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ खान, प्रवक्ता भरत कुमावत, जिलाघ्यक्ष निर्भय सिंह, ग्रामीण अध्यक्ष उदयसिंह, शहर महिला अध्यक्ष बसंती देवी, विवेक अग्रवाल, हेमंत पालीवाल, अन्नू स्वर्णकार, राजेश चौहान, हेमराज लौहार सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

उदयपुर। आम आदमी पार्टी उदयपर के संरक्षक अशोक बोहरा ने कहा कि दिल्ली में लगातार तीसरी बार आप पार्टी की जीत यह बताती है कि अब देश में सरकारें द्वारा किये जा रहे कार्यो की पहचान होगी।

वे दिल्ली में पार्टी की जीत पर पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस ने इस चुनाव में आप पार्टी के खिलाफ बहुत हमलें बोलें लेकिन जनता ने उनकी न सुनते हुए आप पार्टी द्वारा पिछले पांच वर्षो में किये गये कार्यो पर अपनी मुहर लगाकर देश में संचालित भजपा व कांग्रेस की सरकारों को चेताया है कि अब जनता कार्यो के आधार राज्य का व देश का भविष्य तय करेगी। 

इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मना कर एक-दूसरें का बधाई दी। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ खान, प्रवक्ता भरत कुमावत, जिलाघ्यक्ष निर्भय सिंह, ग्रामीण अध्यक्ष उदयसिंह, शहर महिला अध्यक्ष बसंती देवी, विवेक अग्रवाल, हेमंत पालीवाल, अन्नू स्वर्णकार, राजेश चौहान, हेमराज लौहार सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News