आप की हाईटेक टेक्नीकल टीम का राजस्थान में डेरा

राज्य में इस वर्ष के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में अपने लिए जमीन तलाश रही दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने चुनाव के लिए कमर कस ली है। इसके लिए पार्टी की टेक्नीकल टीम ने राजस्थान का दौरा कर जयपुर में पार्टी का वाॅर रूम बनाने का निर्णय लिया। इसके लिए पार्टी के केंद्रीय नेताओं ने अपनी प्रदेश में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।

 | 

पार्टी के थिंक टैंक माने जाने वाले नेताओं ने राजधानी जयपुर में अपना डेरा डाल लिया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अपनी हाईटेक टेक्नीकल टीम को भी जयपुर भेजा है। इस टीम के नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दीपक वाजपेयी कर रहे हैं।

यह हाइटेक टीम सीधे पार्टी सु्प्रीमो अरविंद केजरीवाल को रिपोर्ट करेगी। टेक्नीकल टीम आज दोपहर से लगातार तीन दिनों तक पार्टी कार्यकर्तीओं के साथ बैठकें कर प्रत्येक विधानसभा सीट पर चर्चा करेगी। पार्टी सूत्रों की मानें तो ये वॉर रूम दीपक वाजपेयी की देखरेख में ही काम करेगा। इस वॉर रूम के सदस्य पंजाब विधानसभा चुनाव, दिल्ली नगर निगम चुनाव और दिल्ली का बवाना उपचुनाव का काम भी देख चुके है।

जयपुर में आयोजित बैठक में भाग लेकर लौटे मोहम्मद हनीफ ने बताया कि इस बैठक में दीपक वाजपेयी, प्रकाश भारती व राजेश चौहान ने भी भाग लिया। मोहम्मद हनीफ ने बताया कि उदयपुर लोक सभा के अंतर्गत आने वाली सभी 8 विधानसभा से आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। कुछ प्रत्याशियों के नाम केंद्रीय नेतृव को दिये गए है ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News