आप का उदयपुर में हल्ला बोल, पोल खोल कार्यक्रम के जरिये भ्रष्टाचार पर सीधा हमला

आम आदमी पार्टी, उदयपुर के कार्यकर्ताओ ने राजस्थान सरकार के काले कानून के खिलाफ उदयपुर म

 | 
आप का उदयपुर में हल्ला बोल, पोल खोल कार्यक्रम के जरिये भ्रष्टाचार पर सीधा हमला

आम आदमी पार्टी, उदयपुर के कार्यकर्ताओ ने राजस्थान सरकार के काले कानून के खिलाफ उदयपुर में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। हल्ला बोल, पोल खोल के जरिये जमीन पर आम आदमी पार्टी अपना विरोध जता रही है। 25 को आप पार्टी का जयपुर में प्रदर्शन के बाद उदयपुर में 26 को सूरजपोल चौराहे पर प्रदर्शन और मशाल जुलूस निकाला।

इसी कार्यक्रम के 27 को अगली कड़ी में ये कार्यक्रम अस्थल मंदिर चोराहे पर हुआ। आम आदमी पार्टी उदयपुर ने इस कार्यक्रम को अगले एक हफ्ते तक युही जारी रखने का संकल्प लेते हुए #Vasundhara_time_is_over के साथ सोशल मिडिया पर भी भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहीम छेड दी है। मेवाड़ की धरती पर सरकार के खिलाफ रोष में आप पार्टी को काफी समर्थन मिलता दिख रहा है

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News