करोड़ों की नौकरी ठुकरा आरुषि ने बनाया ऐसा सॉफ्टवेयर, अब विदेशों तक बनाई पहचान
Udaipur Times, Success Story : जिनके इरादे मजबूत होते है वो एक न एक दिन इतिहास जरूर रचते है। आज हम आपको ऐसी कहानी के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने कड़ी मेहनत से बड़ा मुकाम हासिल किया है। सफलता हासिल करने के लिए कई बार रिस्क लेना पड़ता है। आज हम आपको जिनकी कहानी बताने जा रहे है वो है गाजियाबाद की रहने वाली आरुषि अग्रवाल।
आरुषि अग्रवाल की कहानी ऐसी की इन्होंने एक करोड़ रुपये की नौकरी तक को ठुकरा दिया था। जानकारी के अनुसार माने तो आरुषि ने सिर्फ 1 लाख रुपये लगाकर बिजनेस को शुरू किया था और आज वह कई करोड़ रुपये का हो गया है।
बहुत ही कम लोग होते है जो अपने दम पर रिस्क लेकर कोई मुकाम हासिल करते है। सफल लोगों का मानना है की जो जितना बड़ा रिस्क लेता है सफलता भी उसे उतनी ही बड़ी मिलती है। आरुषि अग्रवाल ने गाजियाबाद के नेहरू नगर में रहने वाली, जो सिर्फ 28 साल की हैं। Success Story

सिर्फ 1 लाख लगाकर आरुषि ने अपना बिजनेस शुरू किया था, एक समय ऐसा भी था जब उन्होंने एक करोड़ रुपये की नौकरी का ऑफर ठुकरा दिया था। आरुषि के स्टॉर्टअप का नाम TalentDecrypt है। आज यह स्टॉर्टअप कई करोड़ रुपये का हो चुका है।
जानकारी के अनुसार, आरुषि आज इस बिजनेस केर जरिए करोड़पति हैं। हालांकि बिजनेस को करोड़ों तक पहुंचाने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। Success Story
बनाया सॉफ्टवेयर
जानकारी के अनुसार आरुषि मूल रूप से मुरादाबाद की रहने वाली हैं। अरुषि ने नोएडा के निजी कॉलेज से Btech और Mtech की पढ़ाई की है।
2018 के अंत में आरुषि ने कोडिंग सीख कर सॉफ्टवेयर तैयार करना शुरू कर दिया था। आरुषि ने अपनी कड़ी मेहनत के बाद सिर्फ डेढ़ साल में ही सॉफ्टवेयर टैलेंटडिक्रिप्ट को बनाकर तैयार कर दिया था। Success Story
नौकरियों के ऑफर
आरुषि को दो बार 1 करोड़ रुपये की बड़ी सैलरी का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने ऑफरों को ठुकरा दिया। Success Story
TalentDecrypt में कड़े सिक्योरिटी फीचर है। ये रिमोट जॉब असेसमेंट के दौरान अनधिकृत डिवाइस के इस्तेमाल या बाहरी मदद को रोकते हैं। Success Story
क्या करती है कंपनी
जानकारी के अनुसार अरुषि की कंपनी टैलेंटडिक्रिफ्ट युवाओं को नौकरी दिलाने में सहायता करती है। अरुषि से मिली अनकारी के अनुसार फिलहाल उनकी कंपनी अमेरिका, जर्मनी, सिंगापुर, यूएई, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका नेपाल सहित अन्य देशों की 380 कंपनियां के साथ मिलकर काम कर रही हैं।
Success Story इस कंपनी में युवाओं को हैकाथॉन के जरिए वर्चुअल स्किल टेस्ट से गुजरना पड़ता है। अब तक सैकड़ो युवा टैलेंटडिक्रिप्ट के जरिए नौकरी पा चुके हैं।
