गुजरात काईट फेस्टिवल में उदयपुर के अब्दुल कादिर करेगें राजस्थान का प्रतिनिधित्व

गुजरात में 6 जनवरी से 14 जनवरी को साबरमती रीवर फ्रंट पर होने वाले 30वें अन्तराष्ट्रीय पंतग महोत्सव में उदयपुर के लेकसिटी काईट क्लब के अन्तराष्ट्रीय पंतगबाज अब्दुल कादिर राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

 | 

अब्दुल कादिर अपनी कला का प्रदर्शन कर स्वयं द्वारा निर्मित पंतगे उड़ायेगे। जिसमें राजस्थानी संस्कृति की झलक बिखेरते हुए मेवाड़ के गौरव महाराणा प्रताप के चित्र वाली पंतग आकर्षण का मुख्य केन्द्र होगी।

इसके अतिरिक्त अब्दुल कादिर द्वारा तैयार विशेष जीवों पर आधारित पंतगें जिनमें बतख, केकड़ा, आक्टोपस, टाईगर, कोबरा व जहाज आकृति की पतंगो के साथ स्वच्छ भारत अभियान, सबका साथ सबका विकास, हिन्दु-मुस्लिम एकता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश लिखित पंतगे भी उड़ाएगें, साथ ही बच्चो के आकर्षण के लिए एक डोर से स्ट्रार ट्रेन वाली 200 पंतगो का भी प्रदर्शन करेंगे।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

काईट फेस्टिवल में लेकसिटी काईट क्लब के अन्य सदस्य मकबुल, जुनेद, शाहबाज भी पंतगबाजी में अब्दुल कादिर का सहयोग करेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News