अभिनव स्कूल के छात्रों ने शिवमंदिर पार्क को दिया नया लूक

जिला प्रशासन ने उदयपुर शहर को खुबसुरत एवं व्यवस्थित बनाने के लिए आम जनता, विभिन्न संस्थाओं के सहयोग,सुझाव एवं समन्वय से चलाए जा रहे एक्शन उदयपुर कार्यक्रम से प्रेरित होकर अभिनव सीनियर सैकण्डरी स्कूल के छात्रों अध्यापक-अध्यापिकाओ के साथ पुलिस लाईन चौराहा, टेकरी स्थित शिव मन्दिर पार्क को सजाया संवारा गया।

 | 

जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं मुख्य आयोजना अधिकारी सुधीर दवे ने बताया कि टेकरी स्थित शिव पार्क को जो कि गंदगी,कंटीली झाडि़यों एवं प्लास्टिक से अटा-पटा था को अभिनव सीनियर सैकण्डरी स्कूल के छात्रों एवं स्टाफ सदस्यों ने देखते ही देखते गंदगी एवं कंटीली झाडि़यों को पूर्ण रूप से हटाया तथा उबड़-खाबड़ जमीन को समतल बनाया।

छात्रों ने इसके साथ ही मन्दिर की दीवारों एवं बाउण्ड्रीवाल का रंग-रोगन कर संवारा। आज वहाँ के आमजन मंदिर में जाकर न केवल सकुन महसुस करते है वरन् आत्मशांति भी मिलती है। आम जन द्वारा बाल समूह के इस सामाजिक सरोकार के कार्य में भूमिका निभाने के लिए उत्साह वर्धन किया ।

एक्शन उदयपुर‘‘ कार्यक्रम के संदर्भ में किसी भी सार्वजनिक स्थल के नवीनीकरण हेतु आमव्यक्ति द्वारा myactionudaipur@gmail.com पर अपना प्रोजेक्ट तैयार कर प्रस्तुत किया जा सकता है। जिला प्रशासनद्वारा हर सम्भव सहायता प्रदान की जावेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News