अभिषेक शर्मा गांधीनगर के लिये रवाना

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित भारत भ्रमण पर निकले अभिषेक शर्मा को आज निगम परिसर से महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, उपमहापौर लोकेश द्विवेदी ने हरी झण्डी दिखाकर गांधीनगर के लिये रवाना किया।

 | 

शर्मा के साथ में इस अभियान से प्रेरित ब्रिटिश महिला नागरिक डेनियल भी उनके साथ जन-जन तक ये संदेश पहुंचाने हेतु भारत भ्रमण पर रवाना हुई। कार्यक्रम अनुसार अभिषेक शर्मा के स्वच्छ भारत अभियान से अन्य लोग भी प्रेरणा ले एवं अभिषेक शर्मा के प्रोत्साहन हेतु नगर निगम की ओर से आधुनिक रेसर साईकिल महापौर एवं उपमहापौर ने भेंट की।

यहां से श्री शर्मा खेरवाड़ा, हिम्मतनगर होते हुए गांधीनगर पहुंचेगें। वे अभी तक 09 राज्यों का दौरा कर छः लाख पचास हजार स्कुली एवं कॉलेज के विधार्थियों तक प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत का संदेश पहुंचा चुके है। कार्यक्रम में निर्माण समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी, पार्षद सरोज अग्रवाल, पूर्व पार्षद के.के.कुमावत, अनिल अग्रवाल भी उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News